Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांका में चाकू से घायल छात्र की आठवें दिन मौत:सिर पर 2-2 इंच के 8 जख्म, 20 से अधिक वार; सड़क पर शव रखकर परिजनों का प्रोटेस्ट


बांका के कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत राधानगर स्थित माउंट केरल आवासीय विद्यालय के हॉस्टल में सात वर्षीय छात्र पर 20 से अधिक बार चाकू से किए गए हमले के मामले ने सोमवार को दुखद मोड़ ले लिया। घटना के आठवें दिन इलाज के दौरान घायल छात्र आनंद कुमार की पटना में मौत हो गई। सिर पर 2-2 इंच के 8 जख्म के निशान थे। छात्र की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। सोमवार की संध्या परिजन छात्र का शव लेकर राधानगर पहुंचे और कटोरिया-बांका मुख्य सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। परिजन हत्यारे की शीघ्र गिरफ्तारी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों में काफी आक्रोश का माहौल है। प्रशासन शांत करने का प्रयास कर रहे हैं। 20 जून को अज्ञात हमलावरों ने किया था हमला मृतक आनंद कुमार कटोरिया थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी किशन देव यादव का सात वर्षीय पुत्र था और पहली कक्षा का छात्र था। 20 जून की अहले सुबह हॉस्टल में उस पर अज्ञात हमलावरों ने 20 से अधिक बार चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। छात्रों के शोर मचाने पर विद्यालय संचालक मौके पर पहुंचे और घायल छात्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया पहुंचाया था। घटना की सूचना परिजनों को देने के बाद विद्यालय संचालक अस्पताल से चले गए थे। हालत में सुधार नहीं होने पर पटना ले गए परिजन कटोरिया अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. देवेंद्र कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद छात्र की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल, भागलपुर रेफर कर दिया था। वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उसे इलाज के लिए पटना ले गए, जहां सोमवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष बोले-लोगों को समझाने का प्रयास जारी मासूम बेटे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शव गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ जुट गई और आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने कटोरिया-बांका सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार और कटोरिया थाना अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles