![]()
बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक सड़क हादसे में स्कूल बस चालक रणवीर सिंह (60) की मौत हो गई। अमरपुर-बांका मुख्य मार्ग पर मंझगांय मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिसे प्रशासन ने समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। रणवीर सिंह अमरपुर शहर के खेमीचक गांव स्थित बीडी एकेडमी स्कूल में बस चालक थे। सोमवार शाम वह बांका से अपनी बाइक पर सवार होकर कैथाटीकर गांव लौट रहे थे। मंझगांय मोड़ के समीप अमरपुर की ओर से बांका जा रही एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रणवीर सिंह की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद सड़क पर लगी जाम की तस्वीरें.. समझा-बुझाकर लगभग एक घंटे बाद जाम हटवाया
हादसे की सूचना मिलने पर मृतक की पत्नी अंजली देवी और पुत्र अनुपम सिंह, निरूपम सिंह सहित अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने अमरपुर-बांका मुख्य सड़क पर बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। इस कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही अमरपुर थानाध्यक्ष राकेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर लगभग एक घंटे बाद जाम हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। बस चलाकर घर का पालन पोषण करता था
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया। स्कूल बस चलाकर मृतक घर का पालन पोषण करता था। अचानक मौत होने से परिजनों पर दु:ख का पहाड़ टूट पड़ा है। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। मृतक की पत्नी के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
बांका में स्कूल बस ड्राइवर की मौत:बाइक पर सवार होकर गांव लौट रहे थे, कार ने मारी टक्कर, घर में इकलौता कमाने वाला
Date:




