![]()
बांका में तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो चचेरे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चचेरी बहन के तिलक समारोह में जा रहे थे। घटना अमरपुर थाना क्षेत्र के चपरा कोला गांव के पास की है। राहगीर से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिजन को सूचना दी गई। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया। पीड़ित की पहचान विक्की कुमार(18) और सोहन कुमार(20) के तौर पर हुई है। पुलिस से परिवार को मिली जानकारी सोहन की मां सुनीता देवी ने बताया कि चचेरी बहन मोना कुमारी उर्फ मुन्नी के तिलक में शामिल होने के लिे दोनों बाइक से जा रहे थे। रास्ते में हादसे के शिकार हो गए। पुलिस से जानकारी मिलने के बाद हमलोग मौके पर पहुंचे। इधर, पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को जब्त कर लिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।


