Wednesday, July 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव को लेकर पटना नगर निगम की तैयारी:422 पोलिंग बूथों पर 1266 कर्मी तैनात; साफ सफाई; फॉगिंग-एंटी लार्वा का किया जा रहा छिड़काव


आज पटना में बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव है। इसके लिए पटना नगर निगम ने भी तैयारी कर ली है। विधानसभा क्षेत्र के सभी 422 पोलिंग बूथों पर नगर निगम के कुल 1,266 कर्मियों की तैनाती की गई है। ये कर्मी मतदान के दिन पर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। हर मतदान केंद्र पर दो-दो सफाई कर्मी तैनात किये गए हैं। नगर निगम द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर विशेष सफाई अभियान चलाते हुए डीप क्लीनिंग कराई गई है। हर बूथ पर पीने के पानी के होंगे 20 लीटर वाले जार प्रत्येक मतदान केंद्र के कमरों, बरामदों, शौचालयों, पूरे परिसर और मतदान केंद्र तक पहुंचने वाले मार्गों की सफाई की गई। इसके साथ ही सभी बूथों पर चूना और ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, एंटी लार्वा ट्रीटमेंट और फॉगिंग कराई गई। मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा सभी पोलिंग बूथों पर पेयजल काउंटर भी स्थापित किए जा रहे हैं। प्रत्येक बूथ पर 20-20 लीटर क्षमता वाले कम-से-कम तीन जार उपलब्ध रहेंगे। साथ ही प्रत्येक पेयजल काउंटर पर एक-एक निगम कर्मी की तैनाती की गई है। नगर आयुक्त ने दिया विशेष निर्देश नगर आयुक्त यशपाल मीणा ने सभी मतदान केन्द्रों के अंदर और बाहरी परिसर, पहुंच मार्ग और समीपवर्ती क्षेत्रों की विशेष साफ-सफाई की व्यवस्था का निर्देश दिया है। कचरा उठाव, धूल-मिट्टी की सफाई, फॉगिंग और एंटी लार्वा छिड़काव के कामों के साथ-साथ पेयजल की भी समुचित व्यवस्था करने, विद्यालय के अलावा जहां भी मतदान बूथ बने हैं, वहां लाइट की भी व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles