Tuesday, August 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बांस लदे ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत:सुपौल में ससुराल जाने के दौरान हादसा, 4 महीने पहले हुई थी बेटी


सुपौल में ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। घटना सदर थाना क्षेत्र के परसरमा-जगतपुर मार्ग पर सिमरा चौक के पास हुई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के बैरों वार्ड संख्या-09 निवासी इंद्रदेव यादव के बेटे शिवकुमार यादव(26) के रूप में हुई है। वहीं हादसे में उनके साले रौशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल का इलाज सुपौल सदर अस्पताल में चल रहा है। बाइक से ससुराल जाने के दौरान हादसा शिवकुमार यादव की शादी 2 साल पहले हुई थी और उनकी चार माह की एक बेटी है। गुरुवार को वह अपने ससुराल करजाइन बाजार के गौसपुर से लाउड विशनपुर स्थित अपनी साली के ससुराल बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान सिमरा चौक के पास बांस लदे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शिवकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रौशन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। सड़क जाम होने से कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारियों ने करीब दो घंटे तक लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद जाम समाप्त कराया गया। सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles