Wednesday, May 6, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बाइक की ऑयल टैंकर से हुई टक्कर, युवक की मौत:बहन की शादी की खरीदारी करने जा रहा था बाजार, बोकारो के पिंड्राजोरा में हुई घटना


बोकारो जिले में एक सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय डीजेपद कुमार की मौत हो गई। यह घटना चास के पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के रानी चीड़का में हुई। डीजेपद अपनी बहन की शादी के लिए खरीदारी करने जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ। डीजेपद की बहन की शादी 7 मई को होनी है। एनएच-32 पर बाबा धर्म कांटा के पास उसकी बाइक की टक्कर एक ऑयल टैंकर से हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीजेपद की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार उसके रिश्तेदार युवक को मामूली चोटें आई हैं और वह सुरक्षित है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और उन्होंने सड़क जाम कर दिया। लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाया और जाम खुलवाया। प्रशासन ने मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। दुर्घटना में शामिल टैंकर को जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस के अनुसार, वाहन के बीमा के आधार पर मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles