Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाइक दुर्घटना में एक युवक की मौत, एक घायल:कैमूर में बाजार जा रहे थे दोनों, एक ने हायर सेंटर पहुंचने से पहले तोड़ा दम


कैमूर में तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर पलटने 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।इलाज के लिए ले जाते समय एक युवक की रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार सदर अस्पताल में जारी है। घटना अधौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरकट्ठा मोड़ के पास हुई। मृतकों की पहचान नौहट्टा थाना क्षेत्र के चानोडीह गांव निवासी कैलाश उरांव (30) और संतोष उरांव (30) के रूप में हुई है। दोनों बाइक से बरकट्ठा बाजार जा रहे थे। इसी दौरान बरकट्ठा मोड़ के पास पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के तुरंत बाद दोनों घायलों को स्थानीय अधौरा पीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वाराणसी पहुंचने से पहले तोड़ा दम सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने कैलाश उरांव की नाजुक हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर (वाराणसी) रेफर किया। हालांकि, हायर सेंटर ले जाने के दौरान कैलाश ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दूसरे घायल संतोष उरांव का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में चल रहा है, जहाँ उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles