Sunday, July 5, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी टक्कर:सहरसा में मजदूर की मौत, मोटरसाइकिल चालक के सिर में लगी चोट


सहरसा में तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल सवार मजदूर को टक्कर मार दी। घायल मजदूर की इलाज के लिए अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटोनी वार्ड नंबर 8 निवासी बाबूजन शर्मा के बेटे भोली शर्मा(65) के रूप में हुई है। घायल बाइक चालक विनय कुमार(25) सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के तुलसियाही का निवासी है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। भोली शर्मा रोज की तरह शनिवार सुबह 8 बजे काम पर भटपुरा गए थे। वह फर्नीचर मिस्त्री के मजदूर के रूप में काम करते थे। शनिवार देर शाम काम निपटाकर वह साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भोली शर्मा साइकिल समेत सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक चालक के सिर में गंभीर चोटें स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने सहरसा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, सहरसा सदर अस्पताल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घायल बाइक चालक विनय कुमार के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल लाया गया था, लेकिन डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles