Monday, July 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिजली तार चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 150 किलो तार जब्त

मामले की जानकारी देते थाना प्रभारी। भास्कर न्यूज | पाटन पाटन थाना पुलिस ने बिजली तार चोरी के मामले का खुलासा करते हुए शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी के नेतृत्व में मो. सद्दाम अंसारी (20 वर्ष), पिता आजाद अंसारी, ग्राम सगुनी, थाना पाटन तथा सुजीत कुमार (करीब 20 वर्ष), पिता नकुल राम, ग्राम सतहे, थाना पाटन को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के करीब 150 किलो बिजली का तार भी बरामद कर जब्त कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि बिजली तार एवं सार्वजनिक संपत्ति की चोरी करने वालों के विरुद्ध पाटन पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कहीं बिजली तार चोरी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाए जा सकें। मौके पर एसआई जितेन्द्र यादव, एएसआई विष्णु कुजूर, एएसआई सतेन्द्र दुबे व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles