Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिजली विभाग का जेई समेत 6 अरेस्ट:बक्सर में शराब पार्टी कर रहे थे, राइफल और 1.15 लाख रुपये नकद बरामद


बक्सर की ब्रह्मपुर पुलिस ने शनिवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब पार्टी कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें बिजली विभाग, ब्रह्मपुर में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार राय भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक अवैध कंट्रीमेड राइफल, 1 लाख 15 हजार रुपये नकद और विदेशी शराब की एक बोतल बरामद की है। पुलिस टीम ने कमरे की घेराबंदी कर छापेमारी की बक्सर एसपी शुभम आर्य को गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर चौराहा के पास एक कमरे में रामेश्वरनाथ तिवारी पांच से छह लोगों के साथ अवैध रूप से शराब पार्टी कर रहे हैं और वहां हथियार भी मौजूद है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे की घेराबंदी कर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कमरे से रामेश्वरनाथ तिवारी, सुधांशु रंजन, अमित कुमार पांडेय, संजय साह, अमित कुमार राय और प्रियांशु मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी शराब का सेवन करते पाए गए। मौके से बड़ी मात्रा में नकदी और अवैध हथियार मिलना गंभीर अपराध की ओर इशारा करता है। थानाध्यक्ष बोले- प्राथमिकी दर्ज ,कार्रवाई जारी थानाध्यक्ष ने अपने बयान पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए सभी छह आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि बरामद अवैध कंट्रीमेड राइफल किसकी है और इसे किस उद्देश्य से रखा गया था। इसके साथ ही, पुलिस कमरे के स्वामित्व, आरोपियों के बीच संबंधों और बरामद पैसों के स्रोत की भी जांच कर रही है। ब्रह्मपुर पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अपराध और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। इस कार्रवाई से इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles