Tuesday, May 12, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के इस जिले में 400 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क, झारखंड तक आना-जाना हुआ आसान

बिहार के इस जिले में 400 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी फोरलेन सड़क, झारखंड तक आना-जाना हुआ आसान

Bihar Road Project: बिहार के कई जिलों में सड़कों का निर्माण किया जा रहा है. इसी क्रम में बिहार के भागलपुर जिले में फोरलेन सड़क बनाई जाएगी. इसके बनने से भागलपुर और नवगछिया के लोगों को काफी सहूलियत मिल सकेगी. इतना ही नहीं, बिहार और झारखंड के बीच कनेक्टिविटी भी मजबूत हो सकेगी. फोरलेन निर्माण को लेकर मंजूरी भी मिल गई है.

इस जगह बनाई जाएगी फोरलेन सड़क

जानकारी के मुताबिक, यह फोरलेन सड़क नवगछिया जीरोमाइल से लेकर चौधरीडीह तक बनेगी. परियोजना को लेकर कुछ बदलाव भी किए गए थे. फ्लाईओवर का निर्माण पहले जीरोमाइल के पास बनाने की थी लेकिन अब वहां पर सर्विस रोड बनाया जाएगा. इस रोड की चौड़ाई लगभग 14 मीटर की होगी. इसके साथ ही गोपालपुर में फ्लाईओवर का निर्माण किया जाना है.

फोरलेन रोड को लेकर जिले के डीएम ने क्या बताया?

भागलपुर के डीएम नवल किशोर चौधरी ने फोरलेन सड़क के बारे में बताया कि जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. जमीन अधिग्रहण का काम पूरा होने के बाद टेंडर निकाला जाएगा. फोरलेन से जुड़ी डीपीआर रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी गई है, जहां से मंजूरी मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

फोरलेन सड़क बनने से लोगों को होगा ये फायदा

भागलपुर में फोरलेन सड़क के बनने से भागलपुर और नवगछिया के लोगों को फायदा मिलने के साथ ही झारखंड तक भी लोगों का आना-जाना आसान हो सकेगा. शहर में ट्रैफिक का दबाव भी कम हो सकेगा, जिससे लोगों को राहत मिल सकेगी. फोरलेन के बनने से श्रद्धालुओं का बाबा बासुकीनाथ धाम आना-जाना भी आसान हो सकेगा. इस तरह से लगातार रोड कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा रहा है.

Also Read: इस बार के पंचायत चुनाव में रिजर्वेशन लिस्ट बना और बिगाड़ सकता है पूरा खेल, जानिए कैसे

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles