Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार के 9000 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर रुक जाएगा वेतन

गया से हरीबंश कुमार की रिपोर्ट
Bihar Teacher News:
बिहार के गया जी जिले के हजारों शिक्षकों के लिए शिक्षा विभाग ने बड़ा अल्टीमेटम जारी किया है. ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपनी व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों पर अब सख्त कार्रवाई हो सकती है. विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि 24 घंटे के भीतर जानकारी अपडेट नहीं करने पर वेतन रोक दिया जाएगा और विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है.

9000 से ज्यादा शिक्षकों की जानकारी अब तक अधूरी

शिक्षा विभाग के अनुसार गया जी जिले में 9000 से अधिक ऐसे शिक्षक हैं, जिनकी जानकारी ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अब तक अपडेट नहीं हुई है. इसे लेकर जिला शिक्षा कार्यालय ने गंभीर रुख अपनाया है और सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.

शिक्षकों की सुस्ती पर विभाग नाराज

जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) आनंद कुमार ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, विद्यालय अवर निरीक्षकों (नगर निगम) और लेखा सहायक-सह-डाटा एंट्री ऑपरेटरों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी शिक्षकों का विवरण निर्धारित समय में अपडेट कराया जाए.

5 जून की समयसीमा के बाद भी नहीं हुआ काम

प्राथमिक शिक्षा निदेशक, पटना के निर्देश पर शिक्षकों को 5 जून 2026 तक अपना विवरण अपडेट करने को कहा गया था. इसके बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षकों ने स्थायी पता, वर्तमान पता और अन्य आवश्यक जानकारियां पोर्टल पर दर्ज नहीं की हैं. विभाग ने इसे लापरवाही माना है.

इन जानकारियों को तुरंत करना होगा अपडेट

शिक्षकों को ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर अपना पंजीकरण, पदस्थापन विवरण, व्यक्तिगत जानकारी, स्थायी पता और वर्तमान पता अनिवार्य रूप से अपडेट करना होगा. विभाग ने इसे सभी शिक्षकों के लिए जरूरी बताया है.

बिहार के 9000 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर रुक जाएगा वेतन
फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

24 घंटे की डेडलाइन नहीं मानें तो रुकेगा वेतन

शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अपने-अपने क्षेत्रों के सभी शिक्षकों से यह कार्य 24 घंटे के भीतर पूरा कराएं. समयसीमा समाप्त होने के बाद जानकारी अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों की सूची जिला कार्यालय को भेजी जाएगी. जारी पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि निर्धारित समय तक जानकारी अपडेट नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन स्थगित किया जा सकता है.

बीईओ और अन्य अधिकारियों को भी दी गई जिम्मेदारी

इसके अलावा विभागीय कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है. प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे इस कार्य की लगातार निगरानी करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी शिक्षक निर्धारित समय सीमा के बाद पोर्टल पर जानकारी अपडेट करने से वंचित न रहे.

Also Read: शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, गया जी के इन स्कूलों पर लगेगा ताला, 1 लाख का जुर्माना भी, 3 दिन में होगी कार्रवाई

The post बिहार के 9000 शिक्षकों पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे के अंदर रुक जाएगा वेतन appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles