Monday, June 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार दिनभर, 10 बड़ी खबरें:रौशन आनंद बोले- भाई को खान सर ने मरवाया, 7वीं की छात्रा से गैंगरेप, 2 लड़कों को भीड़ ने मार डाला


नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर पटना से है। ज्ञान ब‍िंदु कोच‍िंग के डायरेक्‍टर रौशन आनंद ने फैजल खान उर्फ खान सर पर भाई की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। रौशन आनंद को खान सर की कोचिंग पर पथराव मामले मे सोमवार को पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिली है। वहीं भोजपुर में CM सम्राट चौधरी ने कहा, बिहार के अपराधी अब डर के बनारस भाग रहे हैं। वहां बाबा उन्हें ढूंढ रहे हैं। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, बिहार दिनभर में क्या कुछ खास रहा… 1. रौशन आनंद का दावा- भाई को खान सर ने मरवाया पटना के ज्ञान ब‍िंदु कोच‍िंग के डायरेक्‍टर रौशन आनंद ने फैजल खान उर्फ खान सर पर भाई की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। रौशन आनंद ने सोमवार को कहा- खान सर और किसान कोल्ड स्टोर के मालिक आरएस प्रसाद ने मिलकर मेरे भाई प्रिंस की हत्या की है। पूरी खबर पढ़ें 2. जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा- दीपक प्रकाश अभी भी मंत्री हैं क्या? बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश की नियुक्ति को लेकर दायर जनहित याचिका (PIL) पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने पूछा कि क्या दीपक प्रकाश अभी भी मंत्री पद पर बने हुए हैं। याचिकाकर्ता ने बताया कि दीपक प्रकाश अब भी मंत्री पद पर बने हैं। पूरी खबर पढ़ें 3. ‘सारे कोचिंग सेंटर बंद हो जाएं, स्कूलों में ऐसी व्यवस्था करेंगे’ भोजपुर में CM सम्राट ने कहा, बिहार के अपराधी अब डर के बनारस भाग रहे हैं। वहां बाबा उन्हें ढूंढ रहे हैं। मैं बिहार का पूरा कचरा साफ कर के गंगाजी में विसर्जित कर दूंगा। इससे पहले गयाजी में मुख्यमंत्री ने कोचिंग सेंटर्स को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने मॉडल स्कूलों में व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए कहा, इन स्कूलों में ऐसी व्यवस्था करने जा रहे हैं जिससे बिहार के सारे कोचिंग सेंटर्स बंद हो जाएं। पूरी खबर पढ़ें 4. तमिलनाडु में 3 साल की बच्ची से रेप, मौत तमिलनाडु के तिरुवल्लूर में 3 साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची रविवार से लापता थी। सोमवार को वह झाड़ियों में गंभीर हालत में मिली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने बिहार के एक युवक को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें 5. 7वीं की छात्रा से गैंगरेप, बाजार से उठा ले गए आरोपी भोजपुर में 7वीं की छात्रा से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। लड़की को बीच बाजार से बदमाश कार में जबरन उठाकर ले गए और सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम रविवार को सहार थाना इलाके में दी गई है। पूरी खबर पढ़ें 6. चोरी के आरोप में दो युवकों की मॉब लिंचिंग नालंदा में रविवार रात चोरी के आरोप में दो युवकों की भीड़ ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतकों की पहचान दीपनगर के पिंटू पासवान(24) और श्रवण पासवान(18) के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पूरी खबर पढ़ें 7. पटना कॉलेज से जेपी गोलंबर तक अभ्यर्थियों का मार्च बिहार पुलिस में 1,799 दरोगा पदों के लिए 27 मई को आयोजित मुख्य लिखित परीक्षा में कथित पेपर लीक और धांधली के आरोपों को लेकर अभ्यर्थियों का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र पटना कॉलेज परिसर से प्रदर्शन करते हुए जेपी गोलंबर तक मार्च निकाला। पूरी खबर पढ़ें 8. असम STF की रेड, GST गड़बड़ी मामले में दो गिरफ्तार पटना के शास्त्री नगर थाने की पुलिस के सहयोग से असम STF ने सोमवार की सुबह छापेमारी कर दो आरोपी को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम शहबाज हैदर और सानिया सुल्तान है। दोनों को असम STF मेडिकल कराने के बाद ट्रांजिट रिमांड पर अपने साथ असम लेकर जाएगी। पूरी खबर पढ़ें 9. गोपाल मंडल ने दरोगा से कहा- हम MLA हैं, गांजा पिए हो भागलपुर में पूर्व MLA गोपाल मंडल और पुलिस के बीच बहस हो गई। जिसके बाद गोपाल मंडल ने कहा कि ज्यादा ‎पैंतरा देते हो। गांजा पीकर आए हैं क्या।‎ हम एमएलए हैं। जिसके बाद दारोगा ने कहा कि आप पूर्व विधायक हैं तो क्या होगा। सरकार हमें वेतन देती है। आप जबरदस्ती किसी के मकान पर कब्जा करेंगे क्या…। पूरी खबर पढ़ें 10. बिहार के 26 जिलों में कल बारिश को लेकर यलो अलर्ट बिहार के 26 जिलों में कल यानी मंगलवार को बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अन्य सभी जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा रहेगा। कई जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब बने रहने की संभावना है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles