Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थी आज सीएम हाउस घेरेंगे:1200 से ज्यादा रिक्त महिला सीटों पर वैकेंसी निकालने की मांग, कलश यात्रा भी निकालेंगे


बिहार पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थी आज सीएम हाउस का घेराव करेंगे। गांधी मैदान गेट नंबर 10 के पास सभी अभ्यर्थी जुटेंगे। भर्ती प्रक्रिया में खाली रह गई 1200 से अधिक महिला सीटों को उसी श्रेणी के पुरुष अभ्यर्थियों से भरने की मांग को लेकर आज धरना प्रदर्शन और कलश यात्रा निकाली जाएगी। अभ्यर्थियों का कहना है कि रिक्त सीटों को योग्य अभ्यर्थियों से भरने पर विचार किया जाना चाहिए, ताकि भर्ती प्रक्रिया में सीटें खाली न रहें और पात्र उम्मीदवारों को रोजगार का अवसर मिल सके। सूप-कलश और तिरंगा लेकर रखेंगे मांग सुबह 11 बजे पटना के गांधी मैदान में धरना कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके बाद गांधी मैदान के गेट नंबर-10 से डाकबंगला चौराहा तक कलश यात्रा और पैदल मार्च निकाला जाएगा। अभ्यर्थी छठ पूजा की परंपरा के अनुरूप हाथों में सूप और कलश लेकर मार्च में शामिल होंगे। इसके साथ तिरंगा झंडा भी लेकर चलने की बात कही गई है। अभ्यर्थियों का कहना है कि इस प्रतीकात्मक और शांतिपूर्ण तरीके से वे अपनी मांग सरकार और प्रशासन तक पहुंचाना चाहते हैं। रिक्त सीटों को भरने की मांग अभ्यर्थियों की मुख्य मांग भर्ती में रिक्त रह गई 1200 से अधिक महिला सीटों को लेकर है। उनका कहना है कि यदि नियम इसकी अनुमति देते हैं, तो इन सीटों को संबंधित श्रेणी के योग्य पुरुष अभ्यर्थियों से भरने पर विचार किया जाना चाहिए। इससे सीटें रिक्त रहने से बचेंगी और भर्ती में शामिल योग्य उम्मीदवारों को मौका मिल सकेगा। बची सीटों पर पुरुषों के लिए वैकेंसी निकाली जाए बिहार पुलिस से ड्राइवर भर्ती रंजीत ने के अभ्यर्थी ने कहा कि हम लोग कई दिनों से गर्दनीबाग में धरना दे रहे हैं। घर से भी अब कहा जा रहा है कि हम लोग पढ़ाई-लिखाई नहीं कर रहे हैं बस धरना दे रहे हैं। मगर अपने हक के लिए हम नहीं लड़ेंगे तो कौन लड़ेगा। हमारी यही मांग है कि बिहार पुलिस ड्राइवर भर्ती में जो खाली सीट है वह महिलाओं को देने के बाद जो बचता है उसपर हम पुरुषों के लिए वैकेंसी निकाली जाए। इसी नियम के तहत सरकार दरोगा भर्ती में सीट दे रही है, तो फिर ड्राइवर भर्ती में क्यों नहीं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles