Friday, October 9, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

24.35 lakh duped in the name of updating credit card

क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर पुणे के एक व्यक्ति से 24.35 लाख उड़ाने वाले दो साइबर ठगों को पुलिस ने पपरवाटांड़ से गिरफ्तार किया है। ठग देवीपुर का विष्णु वर्मा और विनोद मंडल है। आरोपियों ने पुणे के पत्यावर मांझी को फोन कर खुद को बैंक प्रतिनिध

.

जामताड़ा: स्क्रीन शेयरिंग एप से ठगी, 3 धराए

साइबर पुलिस ने फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी गूगल पर ई-कॉमर्स, ई-पेमेंट और अन्य कंपनियों के कस्टमर केयर नंबर की जगह अपना मोबाइल नंबर डालते थे। ग्राहक समस्या के समाधान के लिए उस नंबर पर फोन करते तो आरोपी खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताकर मोबाइल में स्क्रीन शेयरिंग ऐप डाउनलोड करवाते थे। इसके बाद मोबाइल पर बैंकिंग से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर ठगी करते थे। पुलिस टीम ने नारायणपुर के फुलझरिया पानी टंकी के पास झाड़ियों में छापेमारी कर बंदारदुआ के आरिफ अंसारी (28), शाहजहां अंसारी (40) और जिसान अंसारी (24) को पकड़ा। इनके पास से चार मोबाइल और छह सिम बरामद हुए हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों का नेटवर्क कई राज्यों तक फैला था। पूछताछ में इनके अन्य साथियों और ठगी के मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles