Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार में खुलेगा पहला वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इन्क्यूबेशन सेंटर:स्पोर्ट्स इक्विपमेंट से लेकर स्पोर्ट्स साइंस तक, स्पोर्ट्स एंटरप्रेन्योरशिप को मिलेगा मौका


बिहार में खेलों के समग्र विकास के लिए जल्द ही एक वर्ल्ड क्लास स्पोर्ट्स इन्क्यूबेशन सेंटर खोला जाएगा। यह राज्य का पहला ऐसा केंद्र होगा। इसकी स्थापना के लिए स्थान और अन्य औपचारिकताओं पर जल्द निर्णय लिया जाएगा। इस इन्क्यूबेशन सेंटर में खेल की आधारभूत संरचनाओं, स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, स्पोर्ट्स साइंस, खेल के क्षेत्र में शोध एवं विकास, स्पोर्ट्स एंटरप्रेन्योरशिप और इनोवेशन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा वैज्ञानिक तरीके से काम किया जाएगा। उद्देश्य यह है कि इन नवाचारों को प्रभावी ढंग से लागू कर खिलाड़ियों के प्रदर्शन में ठोस सुधार लाया जा सके। खिलाड़ियों के प्रदर्शन में होगा सकारात्मक बदलाव बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि, ‘खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, IIT पटना, चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट पटना और IIM बोधगया के संयुक्त मार्गदर्शन और प्रयास से राज्य में एक अत्याधुनिक विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स इन्क्यूबेशन सेंटर खोलने पर विशेषज्ञों के साथ विस्तार से चर्चा हुई। यह बुनियादी स्तर से लेकर उच्च स्तर के खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।’ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं के लिए महत्पूर्ण उन्होंने आगे कहा कि राज्य में खेल और खिलाड़ियों का सर्वांगीण विकास सरकार की प्रतिबद्धता और संकल्प है। राज्य में प्रतिभा और अवसर की कोई कमी नहीं है और इन्क्यूबेशन सेंटर के सहयोग से वैज्ञानिक और आधुनिक तरीके से खेल और खिलाड़ियों के विकास में प्रयास करने से राज्य के खिलाड़ियों की क्षमता और गुणवत्ता में काफी बढ़ोतरी हो सकती है जो राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles