बिहार में गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। बिहार सरकार ने 50 IAS-IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद से आनंद किशोर हटाए गए हैं। त्यागराजन को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया है। 2018 से लगातार आनंद किशोर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर अपनी सेवा दे रहे थे। ठेकेदार रिशुश्री मामले में इनका नाम सामने आया था। आनंद किशोर को नीतीश कुमार का करीबी अधिकारी माना जाता है। Ed की रिपोर्ट के मुताबिक, टेंडर घोटाले की जांच में मुमुक्षु चौधरी ने बताया था कि 25 लाख रुपए देकर आनंद किशोर ने उन्हें नगर आयुक्त बनाया गया था। पटना के डीएम भी बदले गए हैं। त्यागराजन एसएम की जगह कुंदन कुमार को पटना का नया डीएम बनाया गया है। इसके अलावे 27 IPS और 2 BPS अधिकारियों का तबादला हुआ है। इनमें दो का प्रमोशन हुआ है। 10 जिलों में नए DM की लिस्ट यहां देखें… नालंदा: उदिता सिंह मुजफ्फरपुर: कुमार गौरव जहानाबाद: छिरिड वाई. भूटिया भागलपुर: अलंकृता पांडेय गोपालगंज: समीर सौरभ पूर्वी चंपारण (मोतिहारी): सौरभ सुमन यादव बांका: अंशुल अग्रवाल किशनगंज: नवीन कुमार खगड़िया: विक्रम विरकर रोहतास (सासाराम): दीपक कुमार मिश्रा
अल्पसंख्यक कल्याण और संसदीय कार्य विभाग में सचिव बदले गए अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के प्रधान सचिव रॉबर्ट एल. चोंग्यू को संसदीय कार्य विभाग का प्रधान सचिव बनाया गया है। वहीं मो. सोहैल को अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का सचिव बनाया गया है। वे सामान्य प्रशासन विभाग और जांच आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। मद्य निषेध के बदले गए सचिव खगड़िया के डीएम नवीन कुमार को मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। डॉ. प्रीति को आईसीडीएस की निदेशक बनाया गया है। उन्हें सामाजिक सुरक्षा निदेशालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं चंद्रिमा अत्री को समाज कल्याण विभाग की निदेशक नियुक्त किया गया है। जानिए किस IPS अधिकारी को कहां मिली जिम्मेदारी कुमार गौतम को बेतिया का SP बनाया गया है। उपेन्द्र नाथ वर्मा को औरंगाबाद जिले की कमान सौंपी गई है। खगड़िया के SP राकेश कुमार को BSAP-5 का कमांडेंट बनाया गया है। कैमूर के SP हरिमोहन शुक्ला को BSAP-7 का कमांडेंट बनाया गया है। शेखपुरा के SP बलिराम कुमार चौधरी को स्पेशल ब्रांच में पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) की जिम्मेदारी दी गई है। अमितेश कुमार को बांका का नया SP बनाया गया है। बेतिया SP शौर्य सुमन को पूर्णिया की जिम्मेदारी दी गई है। औरंगाबाद के पुलिस कप्तान अम्बरीष राहुल को बिहार पुलिस अकादमी राजगीर का सहायक निदेशक बनाया गया है। सहरसा के SP हिमांशु का ट्रांसफर शेखपुरा किया गया है। बगहा के SP रामानंद कौशल का ट्रांसफर CID में SP (C) बनाया गया है। पटना के सिटी SP(वेस्ट) हटाए गए पटना के सिटी SP (वेस्ट) भानू प्रताप सिंह को खगड़िया का नया SP बनाया गया है। पटना के ही सिटी SP (ईस्ट) परिचय कुमार को कटिहार जिले की जिम्मेदारी दी गई है। गया के सिटी SP कोटा किरण कुमार को जहानाबाद का नया SP बनाया गया है। भागलपुर के सिटी SP शैलेन्द्र कुमार सिंह को शिवहर का SP बनाया गया है। शैलजा को नालंदा के हिलसा में SDPO-1 थीं, वो अब पटना की सिटी SP ईस्ट होंगी। तारापुर में SDPO रहे संकेत कुमार को पटना के सिटी SP वेस्ट बनाया गया है। अतुलेश झा को भागलपुर का नया सिटी SP बनाया गया है। पटना सदर के SDPO-1 अभिनव को गया में सिटी की जिम्मेदारी दी गई है। दिव्यांजली जायसवाल को गया का ग्रामीण SP बनाया गया है। साक्षी कुमारी को दरभंगा ग्रामीण की कमान सौंपी गई है। वहीं ममता कल्याणी पटना सेंट्रल की सिटी SP होंगी।


