Wednesday, April 22, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार शरीफ नगर निगम की सख्ती:31 मार्च तक शत-प्रतिशत टैक्स वसूली का लक्ष्य, वार्डों में लगेंगे कैंप; 'डोर टू डोर' दस्तक देगी टीम


बिहार शरीफ नगर निगम क्षेत्र में राजस्व वसूली की रफ्तार तेज करने और वित्तीय वर्ष के लक्ष्यों को समय पर पूरा करने के लिए नगर आयुक्त ने कड़ा रुख अपनाया है। नगर आयुक्त ने सभी कर-संग्रहकर्ताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी 31 मार्च तक आवंटित वार्डों में होल्डिंग टैक्स की शत-प्रतिशत वसूली और केवाईसी का कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। सुबह कैंप और दोपहर में ‘डोर टू डोर’ दस्तक राजस्व वसूली को सरल बनाने के लिए नगर निगम ने 28 फरवरी से 31 मार्च तक विशेष रोस्टर तैयार किया है। इसके तहत सभी कर-संग्रहकर्ता प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक निर्धारित स्थलों पर कैंप में उपस्थित रहेंगे और करदाताओं को ‘ऑन-द-स्पॉट’ रसीद उपलब्ध कराएंगे। इसके बाद दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक सभी कर्मी अपने क्षेत्रों में ‘डोर टू डोर’ जाकर टैक्स संग्रह सुनिश्चित करेंगे। राजस्व पदाधिकारी को इन कैंपों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का जिम्मा सौंपा गया है। ताकि आम जनता को इसकी जानकारी मिल सके। ट्रेड लाइसेंस का होगा सर्वे, 81 फीसदी हुई है वसूली वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित लक्ष्य के खिलाफ अब तक कुल 81.21 प्रतिशत वसूली की जा चुकी है। नगर आयुक्त ने वसूली प्रतिशत में कमी को लेकर कर-संग्रहकर्ताओं से जवाब-तलब भी किया। इसके अलावा, सभी वार्डों में संचालित दुकानों का ट्रेड लाइसेंस के लिए नए सिरे से सर्वे कर सूची तैयार करने का निर्देश दिया गया है। ब्याज माफी का लाभ उठाने की अपील नगर आयुक्त ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि विभागीय स्तर पर उपलब्ध कराई जा रही ब्याज माफी योजना का लाभ उठाएं। 31 मार्च 2026 से पहले टैक्स का भुगतान करने वाले करदाताओं को बकाया राशि पर ब्याज में छूट दी जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles