Saturday, July 4, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार स्टेट ओपन ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आज ग्रैंड फिनाले:खेल मंत्री श्रेयसी सिंह रहेंगी मौजूद, Chess.Com, ई-फुटबॉल-BGMI गेम के लिए 2182 खिलाड़ियों ने किया रजिस्टर


बिहार स्टेट ओपन ई-स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आज ग्रैंड फिनाले है। पटना में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह आज विजेताओं को सम्मानित करेंगी। यह ई-स्पोर्ट्स का तीसरा संस्करण है, जिसका पूल प्राइज 5.75 लाख रुपए रखा गया है। इस ई-स्पोर्ट्स में पांच तरह के गेम में प्रतिभागी हिस्सा लिए हैं, जिसमें Chess.com, ई-फुटबॉल, EA FC- 26, BGMI और स्ट्रीट फाइटर- 6 जैसे गेम शामिल हैं। पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के इंडोर स्टेडियम में ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। 2182 प्रतिभागियों ने चैंपियनशिप के लिए किया रजिस्टर इस प्रतियोगिता में कुल 2182 प्रतिभागियों ने रजिस्टर किया है। Chess.com में सबसे ज्यादा 1151 खिलाड़ी, ई-फुटबॉल में 223, EA FC- 26 में 223, स्ट्रीट फाइटर- 6 में 35 और BGMI में 611 लोगों ने हिस्सा लिया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा निर्धारित की गई है। इसमें Chess.com, ई-फुटबॉल, EA FC- 26 के लिए 12 वर्ष से अधिक, BGMI और स्ट्रीट फाइटर- 6 के लिए 16 वर्ष के ऊपर की आयु निर्धारित की गई है। क्या होता है ई-स्पोर्टस? ई-स्पोर्ट्स यानी इलेक्ट्रॉनिक स्पोर्ट्स है। यह सिर्फ समय बिताने के लिए खेला जाने वाला वीडियो गेम नहीं है, बल्कि एक मानसिक और तकनीकी खेल है। जैसे क्रिकेट या फुटबॉल में शारीरिक क्षमता की जरूरत होती है, वैसे ही ई-स्पोर्ट्स में एकाग्रता, क्विक रिफ्लेक्सेस और टीम रणनीति की आवश्यकता होती है। इसे अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति तक मान्यता मिल चुकी है। इस तरह ई-स्पोर्ट्स युवाओं के लिए एक कॅरियर विकल्प बन चुका है। क्या हैं ई-स्पोर्ट्स के फायदे? ई-स्पोटर्स के कई फायदे होते हैं। इसमें अपनी पकड़ मजबूत बनाने से ऑनलाइन दुनियाभर के लोग एक प्रतियोगिता में शामिल हो सकते हैं। वैश्विक तौर पर आपको इसमें अपना करियर बनाने का लोगों को मौका मिलता है। इसमें खिलाड़ियों को आर्थिक तौर पर भी लाभ मिलता है। फिलहाल, इसमें नौकरी के भी अवसरों में काफी इजाफा हुआ है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles