Thursday, April 23, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय के रास्ते चलेगी 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेन:उधना-मालदा जाने में होगी सुविधा, यात्रियों को मिलेगा फायदा


ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने बताया कि इसी कड़ी में 7 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया गया है। ट्रेन नंबर- 09167/09168 उधना-मधुबनी-उधना अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन डीडीयू-पटना-मोकामा- बरौनी-समस्तीपुर-दरभंगा के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर- 09167 उधना-मधुबनी अनारक्षित स्पेशल 26 अप्रैल रविवार को उधना से 5.30 बजे खुलकर सोमवार को 8.10 बजे डीडीयू, 12.00 बजे पटना, 14.25 बजे बरौनी, 15.50 बजे समस्तीपुर और 17.15 बजे दरभंगा सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 19.00 बजे मधुबनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 09168 मधुबनी-उधना स्पेशल 27 अप्रैल सोमवार को मधुबनी से 22.00 बजे खुलकर 23.20 बजे दरभंगा, मंगलवार को 1.00 बजे समस्तीपुर, 2.40 बजे बरौनी, 5.00 बजे पटना, 9.30 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 11.35 बजे उधना पहुंचेगी। पाटलिपुत्र-हाजीपुर से होते हुए पहुंचेगी समस्तीपुर ट्रेन नंबर- 09069/09070 उधना-समस्तीपुर-उधना अनारक्षित समर स्पेशल ट्रेन डीडीयू-पाटलिपुत्र-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर- 09069 उधना-समस्तीपुर अनारक्षित स्पेशल 24, 25, 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को उधना से 5.30 बजे खुलकर अगले दिन 8.10 बजे डीडीयू, 12.00 बजे पाटलिपुत्र, 13.25 बजे हाजीपुर, 14.40 बजे मुजफ्फरपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 16.00 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 09070 समस्तीपुर-उधना स्पेशल 25, 27, 28, 29, 30 अप्रैल और 01 मई, 2026 को समस्तीपुर से 19.00 बजे खुलकर 20.30 बजे मुजफ्फरपुर, 21.35 बजे हाजीपुर, 23.15 बजे पाटलिपुत्र एवं अगले दिन 04.45 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए तीसरे दिन 04.45 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेन नंबर- 09063/09064 उधना-मालदा टाउन-उधना स्पेशल डीडीयू-पटना-किउल-भागलपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर- 09063 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 27 अप्रैल सोमवार को उधना से 20.15 बजे खुलकर बुधवार को 00.35 बजे डीडीयू, 3.40 बजे पटना, 5.50 बजे किउल, 8.10 बजे भागलपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 11.30 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 09064 मालदा टाउन-उधना स्पेशल 29 अप्रैल बुधवार को मालदा टाउन से 17.35 बजे खुलकर गुरूवार को 03.45 बजे पटना, 08.00 डीडीयू सहित अलग-अलग स्टेशनों पर रूकते हुए शुक्रवार को 10.00 बजे उधना पहुंचेगी। 5.10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी रेल ट्रेन नंबर- 09013/09014 उधना-मालदा टाउन-उधना स्पेशल डीडीयू-पटना-किउल-भागलपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर- 09013 उधना-मालदा टाउन स्पेशल 28 अप्रैल मंगलवार को उधना से 14.30 बजे खुलकर बुधवार को 16.30 बजे डीडीयू, 19.45 बजे पटना, 21.40 बजे किउल, गुरूवार को 00.05 बजे भागलपुर सहित अलग-अलग स्टेशनों पर रूकते हुए 5.10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 09014 मालदा टाउन-उधना स्पेशल 30 अप्रैल गुरूवार को मालदा टाउन से 08.10 बजे खुलकर 17.00 बजे पटना, 21.10 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए शुक्रवार को 23.45 बजे उधना पहुंचेगी। ट्रेन नंबर- 09463/09464 गांधीधाम-मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल डीडीयू-पटना-किउल -भागलपुर के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर- 09463 गांधीधाम-मालदा टाउन स्पेशल 25 अप्रैल शनिवार को गांधीधाम से 12.30 बजे खुलकर रविवार को 19.35 बजे डीडीयू, 23.45 बजे पटना, सोमवार को 1.35 बजे किउल, 3.30 बजे भागलपुर सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 9.10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 09464 मालदा टाउन-गांधीधाम स्पेशल 27 अप्रैल सोमवार को मालदा टाउन से 17.35 बजे खुलकर मंगलवार को 04.05 बजे पटना, 08.30 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए बुधवार को 15.30 बजे गांधीधाम पहुंचेगी। साबरमती से खुलेगी रेल ट्रेन नंबर- 09435/09436 साबरमती-आसनसोल-साबरमती स्पेशल डीडीयू-गया-कोडरमा-धनबाद के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर- 09435 साबरमती-आसनसोल स्पेशल 29 अप्रैल बुधवार को साबरमती से 22.55 बजे खुलकर शुक्रवार को 3.50 बजे डीडीयू, 7.30 बजे गया, 9.00 बजे कोडरमा, 11.15 बजे धनबाद सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 14.30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 09436 आसनसोल-साबरमती स्पेशल 1 मई शुक्रवार को आसनसोल से 16.15 बजे खुलकर 17.50 बजे धनबाद, 19.30 बजे कोडरमा, 21.30 बजे गया, शनिवार को 01.10 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए रविवार को 07.15 बजे साबरमती पहुंचेगी। ट्रेन नंबर- 04250/04249 सुलतानपुर-दानकुनी-सुलतानपुर स्पेशल डीडीयू-गया-कोडरमा- धनबाद-आसनसोल के रास्ते चलेगी। ट्रेन नंबर- 04250 सुलतानपुर-दानकुनी स्पेशल 24 अप्रैल शुक्रवार को सुलतानपुर से 4.45 बजे खुलकर 10.20 बजे डीडीयू, 13.40 बजे गया, 15.03 बजे कोडरमा, 17.20 बजे धनबाद सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 22.00 बजे दानकुनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर- 04249 दानकुनी-सुलतानपुर स्पेशल 25 अप्रैल शनिवार को दानकुनी से 00.30 बजे खुलकर 05.35 बजे धनबाद, 07.46 बजे कोडरमा, 09.20 बजे गया, 13.00 डीडीयू सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए उसी दिन 16.30 बजे सुलतानपुर पहुंचेगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles