Monday, June 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय के शख्स की सड़क हादसे में मौत:अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, सड़क जाम के कारण पटना नहीं जा पाए, समस्तीपुर में गई जान


बेगूसराय में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक शख्स की मौत हो गई है। मृतक नरेश कुमार के बेटे अभिषेक कुमार (24) हैं। जो पूजा सामग्री बेचा करते थ। भाई सुनील कुमार ने कहा कि रविवार देर शाम वह खोदावनपुर बाजार से दुकान का सामान लेकर बाइक से अकेले वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिवार के लोगों को सूचना मिली तो तत्काल उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग रात में ही उसे पटना ले जा रहे थे, लेकिन समस्तीपुर के मुसरीघरारी पहुंचने पर पता चला कि एनएच पर जाम लगा है। भाई की स्थिति नाजुक थी जिस कारण समस्तीपुर सदर अस्पताल चले गए। जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना बेगूसराय के खोदावनपुर वार्ड-8 की है। जो समस्तीपुर के सीमा पर है। पुलिस ने कराया पोस्टमॉर्टम उधर सदर अस्पताल प्रशासन की ओर से मौत की जानकारी नगर पुलिस को दी गई है। नगर पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम कराया। नगर थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने कहा कि सदर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया गया है। चुकी घटनास्थल बेगूसराय का इलाका पड़ता है, इसलिए पीड़ित का बयान संबंधित थाने को भेजा जा रहा है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles