![]()
बेगूसराय में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे रखे ईंट के ढेर से टकरा गई है। हादसे में 2 दोस्तों की मौत हो गई, जबकी तीसरे की हालत गंभीर है। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के पंचमुखी मंदिर के पास SH-55 की है। मृतकों की पहचान खांजहांपुर वार्ड नंबर- 8 के रहने वाले राजो रजक के पुत्र कृष्णा कुमार(20) और रामाश्रय यादव के पुत्र रणवीर कुमार(18) के रुप में हुई है। घायल प्रिंस कुमार(20) का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वापस लौटते समय हादसा प्रिंस कुमार ने बताया कि हम तीनों दोस्त एक ही बाइक से बारात आए थे। कृष्णा बाइक चला रहा था, बारात से वापस लौटने के दौरान पंचमुखी मंदिर के समय हमारी बाइक सुबह 3:30 बजे ईंट से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। तीनों बाइक से नीचे सड़क पर गिर गए। सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में पीएचसी लाया, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद 2 युवकों को मृत घोषित कर दिया। घर में मचा कोहराम पोस्टमार्टम के लिए शव सदर अस्पताल लाया गया है। फिलहाल मृतक के भी परिजन स्पष्ट रूप से कुछ बताने को तैयार नहीं हैं। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
