Wednesday, August 12, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

राष्ट्रीय कराटे में बेगूसराय की मुस्कान ने जीता कांस्य पदक:16-17 आयु वर्ग में मारी बाजी, एशियन गेम्स के कोच ने किया सम्मानित


बेगूसराय की मुस्कान कुमारी ने राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। ट्रेडिशनल कराटे संघ के तत्वाधान में 7 से 9 अगस्त तक कोलकाता के चिन्हसुराहा स्थित नेताजी सुभाष स्पोर्ट्स एरीना परिसर में प्रतियोगिता हुई। बेगूसराय जिला कराटे संघ के महासचिव सह कोच गोविंद कुमार ने बताया कि मुस्कान ने बालिका वर्ग में 16-17 वर्ष आयु समूह के अंडर-48 किलो भारवर्ग में हिस्सा लिया था। मुस्कान ने पहले पुल में हरजोत कौर को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। क्वार्टर फाइनल के कड़े मुकाबले में के. श्रुति को शिकस्त देकर द्वितीय पुल में प्रवेश किया। इसके बाद द्वितीय पुल में रिया सिंगला के खिलाफ बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए मुस्कान ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। मुस्कान को किया सम्मानित जिला मुख्यालय स्थित लोहिया नगर के रहने वाले प्रदीप साह की बेटी मुस्कान ने दांव-पेच के दम पर बेगूसराय के साथ-साथ पूरे बिहार का परचम लहराया है। राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने के बाद आयोजित सम्मान समारोह में 18वीं एशियन गेम्स 2018 के प्रथम भारतीय कराटे कोच जयदेव शर्मा और कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव योगेश कालरा ने मुस्कान को सम्मानित किया। दोनों दिग्गजों ने मुस्कान के खेल कौशल की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देने के साथ कोच गोविंद कुमार को भी सम्मानित किया।
‘मुस्कान की उज्ज्वल भविष्य की कामना’ इस उपलब्धि पर ट्रेडिशनल कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के अध्यक्ष अमित कुमार, महासचिव कौशल कुमार सिंह एवं प्रबंधक अमित सोनी ने मुस्कान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया। कोलकाता में जीत का परचम लहराकर आज बेगूसराय वापस लौटने पर मुस्कान कुमारी का स्वागत किया गया। कराटे संघ के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, शीला देवी और अचीवर्स के सचिव गोपाल ने मुस्कान को फूल-माला पहनाकर अभिनंदन किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles