Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में कबाड़ी कारोबारी को मारी गोली:मोबाइल-पैसा छीनने का विरोध करने पर सीने में दागी बुलेट, खुद ऑटो से अस्पताल पहुंचा घायल


बेगूसराय के बलिया थाना क्षेत्र के राहतपुर गांव में आज शाम बदमाशों ने एक कबाड़ी खरीदने वाले युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक की पहचान भगतपुर गांव के रहने वाले रामाशीष चौधरी के बेटे रवीश कुमार (23) के रूप में की गई है। घटना के संबंध में घायल रवीश ने बताया है कि वह राहतपुर गांव में कबाड़ी खरीदने गया था। इसी दौरान एक युवक ने उसकी गाड़ी रोककर मोबाइल और पैसे छीनने का प्रयास किया। जिसका विरोध करने पर बदमाश ने उसके सीने में गोली मार घायल कर दिया। गोली लगने के बाद वह खुद इलाज के लिए बलिया पीएचसी पहुंचा। जहां मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुये बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बलिया पीएचसी पहुंची और घायल का बयान लिया। इधर, सूचना मिलते ही घायल के पिता रामाशीष चौधरी और मां प्रेमा देवी सहित सभी परिजन अस्पताल पहुंचे। घायल युवक के भाई चिंटू कुमार ने बताया कि रवीश अपने ऑटो से गांव-गांव में घूम कर कबाड़ी और प्याज खरीदने-बेचने का काम करता है। रोज की तरह आज भी वह सुबह में घर से निकला। लूट का विरोध करने पर मारी गोली शाम में करीब 5:00 बजे फोन करके बताया कि हम जब वापस आ रहे थे, तो राहतपुर गांव के पास एक युवक ने उसे रोककर मोबाइल और पैसा छीनने का प्रयास किया गया। विरोध करने पर गोली मार दिया। गोली लगने के बाद भी रवीश ने हिम्मत दिखाई और अपना ऑटो लेकर बलिया अस्पताल पहुंचा। जहां सीने में गोली लगने के कारण उसे बेगूसराय के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल यहां डॉक्टर ऑपरेशन कर गोली निकालने की प्रक्रिया में जुट गए है। थानाध्यक्ष विकास कुमार राय ने बताया कि युवक का बयान दर्ज कर लिया गया है। अपराधकर्मी की पहचान की जा रही है‌। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Spread the love

Popular Articles