Sunday, September 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में बाइक की टक्कर से मजदूर की मौत:उग्र लोगों ने किया फोरलेन जाम, सख्त कार्रवाई और मुआवजे की मांग; 4 साल पहले पत्नी की हुई थी डेथ


बेगूसराय के रिफाइनरी थाना क्षेत्र स्थित NH-31 फोरलेन पर शनिवार रात बाइक की टक्कर से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बाइक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना देवना चौक के पास की है। मृतक की पहचान जैमरा वार्ड नंबर-10 निवासी उपेंद्र सिंह(50) के रूप में हुई है। फैक्टरी में मजदूरी कर अपने परिवार का पेट पालते थे। इस हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। स्थानीय ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर फोरलेन को जाम कर दिया। रोड क्रॉस करने के दौरान हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शी मोहम्मद अब्दुल अहद ने बताया कि उपेंद्र सिंह रात के समय फैक्टरी से काम खत्म करके अजय की चाय दुकान पर आए थे। चाय पीने के बाद सड़क पार कर मेहरू पान दुकान की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुनते ही पास की दुकान पर मौजूद लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने तुरंत घायल बाइक सवार को उठाया और निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। 4 साल पहले पत्नी की हुई थी मौत ग्रामीणों ने बताया कि उपेंद्र सिंह बेहद गरीब परिवार से आते थे और मजदूरी करके ही अपने घर का खर्च चलाते थे। करीब 4 साल पहले उनकी पत्नी की कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के कारण मौत हो गई थी। घर में अकेले कमाने वाले सदस्य थे। मुआवजे की मांग को लेकर रोड जाम हादसे की सूचना पर जैमरा और देवना गांव के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने मुआवजे और लापरवाह चालकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर फोरलेन को जाम कर दिया। रात के समय हुए इस जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर ट्रकों और भारी मालवाहक गाड़ियों की लंबी कतारें लग गई। पुलिस ने मामला शांत कराया जाम की सूचना मिलते ही रिफाइनरी थाना पुलिस और प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने उग्र ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने और कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब एक घंटे के बाद ग्रामीणों ने सड़क से जाम हटाया, जिसके बाद एनएच-31 पर यातायात शुरू हो सका।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles