![]()
बेगूसराय में गुरुवार को स्व. विश्वनाथ सिंह शर्मा महाविद्यालय (को-ऑपरेटिव कॉलेज) के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मियों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध किया। प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक के विरोध में महाविद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मी और अतिथि शिक्षक जुटे। इन्होंने फैसला लिया है कि विरोध तब तक करने का निर्णय लिया जब तक सरकार इसके प्रारूप को वापस नहीं ले लेती है। प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों ने प्रस्तावित विधेयक पर पुनर्विचार करने की मांग की। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर महासचिव डॉ. नीलेश कुमार के नेतृत्व में आक्रोश जताया गया। सुझाव के बाद ही किसी विधेयक को लाना चाहिए कहा कि विश्वविद्यालय से जुड़े किसी भी महत्वपूर्ण विधेयक का उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक स्वायत्तता, पारदर्शिता-लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ होना चाहिए। शिक्षकों, कर्मचारियों और विश्वविद्यालय प्रशासन के सुझावों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए किसी विधेयक को लाया जाना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान संघ के सदस्यों ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बातें रखी और कहा कि उच्च शिक्षा के हितों की रक्षा के लिए शिक्षक समुदाय सदैव प्रतिबद्ध है। संघ ने उम्मीद जताई कि सरकार शिक्षकों की भावनाओं और सुझावों को सकारात्मक रूप से स्वीकार करेगी। मौके पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अमित गुंजन एवं डॉ. महालक्ष्मी सहित अन्य उपस्थित थे।
