Thursday, July 16, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेगूसराय में सड़क हादसे में किसान की मौत:भतीजा बोला- डायल 112 की गाड़ी ने कुचला, अस्पताल पहुंचाने के बजाय पुलिस भाग गई


बेगूसराय में सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई। आरोप है डायल-112 ने कुचला है। मृतक की पहचान मटिहानी के मनियप्पा गांव निवासी रामचंद्र भगत के पुत्र रामाशीष भगत(42) के तौर पर हुई है। घटना लाखो थाना क्षेत्र के गुप्ता-लखमीनिया बांध पर वाजितपुर ढ़ाला के पास की है। मृतक के भतीजा मुरारी कुमार ने बताया कि चाचा सब्जी की खेती करते थे। शुक्रवार को सब्जी लेकर राजधानी मंडी खातोपुर आए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान वाजितपुर ढ़ाला के पास सामने से आ रहे डायल-112 पुलिस की गाड़ी ने कुचल दिया। पुलिस अगर एक्सीडेंट के बाद अस्पताल पहुंचाती तो वह बच सकते थे, लेकिन गाड़ी लेकर भाग गई। थोड़ी देर के बाद रास्ते से गुजर रहे लोगों ने खून से लथपथ देखा तो उठाकर अस्पताल ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया गया। उसके बाद फिर हम लोग लाश को लेकर घटनास्थल पर आ गए। जहां सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय और ट्रैफिक डीएसपी रंजीत कुमार पुलिस के साथ पहुंचे। घर में अकेले कमाने वाले थे उचित कार्रवाई और मुआवजे का आश्वासन देकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक को दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। रामाशीष भगत ही परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। परिवार के समक्ष रोजी-रोटी की भीषण समस्या हो गई है। सड़क पर खून से लथपथ पड़ा था प्रत्यक्षदर्शी श्याम नंदन सिंह ने बताया कि हम बेगूसराय बाजार से लौट कर जा रहे हैं। ढ़ाला के समय पहुंचते ही जोरदार आवाज हुई‌। इसके बाद देखा तो डायल-112 की गाड़ी तेजी से बांध के रास्ते मटिहानी की ओर जा रही थी। मौके पर पहुंचे तो खून से लथपथ युवक को देखकर शोर मचाया। वाजितपुर के कुछ लोग दौड़कर आए, रास्ते से गुजर रहे एक ई-रिक्शा को रोका तो वह भी भाग गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से दूसरे ई-रिक्शा को रोका और उठाकर अस्पताल भेजा। तब तक उनकी मौत हो गई थी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles