बेगूसराय में सस्पेंड RO (राजस्व कर्मचारी) पर पत्नी के मर्डर का आरोप है। जिला मुख्यालय के लोहिया नगर थाना क्षेत्र स्थित बाघा मोहल्ला में विवाहिता का बंद कमरे में फंदा से लटका शव बरामद किया गया है। मृतका के पिता का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण पति ने जबरन गहने गिरवी रख दिए थे, विरोध करने पर बेटी की हत्या कर दी है। मृतका की पहचान रवि राज की पत्नी ज्योति कुमारी (28) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन उसे इलाज के लिए एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। बीहट सुदी स्थान के रहने वाले मृतका के पिता विपिन कुमार दास ने बताया कि उनका दामाद रवि राज बखरी में राजस्व कर्मचारी के पद पर तैनात है। पिछले कुछ समय से वह अपने पद से निलंबित चल रहा है। जेवर को जबरन गिरवी रखने का लगाया आरोप जिसके कारण वह मानसिक रूप से काफी तनाव में रह रहा था। पति के निलंबन और आर्थिक तंगहाली के कारण घर का माहौल पहले से ही अशांत था। ज्योति के सोने के जेवर को एक स्वर्णकार (सुनार) के पास 5000 में बंधक रखा गया था। ज्योति के पति रवि राज ने अपने मंझले भाई रवि रंजन को यह जेवर 5000 में बंधक रखने को कहा था। लेकिन रवि रंजन ने भाई-भाभी को बताए बिना उसी जेवर पर अपने निजी इस्तेमाल के लिए 25000 का अतिरिक्त कर्ज ले लिया। करीब एक सप्ताह पहले जब ज्योति अपना जेवर छुड़ाने स्वर्णकार के पास पहुंची, तो सुनार ने जेवर लौटाने से इनकार कर दिया। उसने बताया कि इस पर कुल 30000 का कर्ज है, इसलिए वह 5000 में जेवर वापस नहीं कर सकता। स्वर्णकार की बात सुनकर जब ज्योति घर लौटी तो जेठ की इस हरकत को लेकर घर में भारी विवाद शुरू हो गया। पिता का आरोप है कि इस बात को लेकर ज्योति के साथ ससुराल में बेरहमी से मारपीट की गई थी। उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि ससुराल वालों ने आपसी विवाद और प्रताड़ना के चलते उसकी हत्या कर दी। हत्या के इस मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश हो रही है। ज्योति ने आज मां को फोन करके मामले की जानकारी दी और ले जाने के लिए कहा था। तो मां ने ले आने का आश्वासन दिया। इसी बीच आज देर शाम उसके मौत की सूचना मिली तो हमलोग मौके पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे सदर-वन डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने बताया कि ज्योति की शादी 4 साल पहले हुई थी। फांसी लगने से उसकी मौत हुई है। मृतका के मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मायके वालों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का खुलासा हो सकेगा।
बेगूसराय में सस्पेंड RO पर पत्नी के मर्डर का आरोप:पिता बोले- बेटी के जेवर को जबरन गिरवी रखा; विरोध करने पर मार डाला