Monday, June 29, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया में पिता ने बेटे की भाला घोंपकर हत्या की:दो छोटे बेटे घायल; घरारी की जमीन को लेकर विवाद, पोते-पोती समेत 15 फरार


पश्चिमी चंपारण के बेतिया में पिता ने बड़े बेटे संग मिलकर भाले से मझले बेटे की हत्या कर दी। वहीं दो छोटे बेटे को घायल कर दिया है। चारों भाइयों में घराड़ी की जमीन को लेकर विवाद था। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच कर रही है। मौके से हत्या में इस्तेमाल भाले को बरामद किया गया है। घटना बैरिया थाना क्षेत्र के भितहा मठिया गांव की है। मृतक की पहचान सुरेश पटेल के बेटे विजय पटेल के रूप में हुई है। वहीं उनके दो छोटे भाई कमलेश और अखिलेश घायल हैं। एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी ने बताया कि यह घटना जमीन विवाद के कारण हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। घटना से जुड़ी 2 तस्वीरें… सिलसिलेवार पढ़िए, पूरा घटनाक्रम.. सुबह की मामूली कहासुनी ने लिया खौफनाक रूप
ग्रामीण बिहारी पटेल ने बताया कि “शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे हमारी छत की टंकी से पानी गिर रहा था, और इसी को लेकर घर की महिलाओं के बीच मामूली कहासुनी हो गई। पहले से ही घरारी की जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में तनाव था। मुझे लगा कि यह छोटी बहस जल्दी ही शांत हो जाएगी, लेकिन देखते ही देखते यह पूरे परिवार के बीच बड़े झगड़े में बदल गई और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।” जमीन विवाद के बीच भाले से हमला
“कहासुनी बढ़ने के बाद अचानक पिता सुरेश पटेल, बड़ा बेटा अजय पटेल और उनके पोते अभय, गौरव और शिवम भाले लेकर आए। उन्होंने विजय, अखिलेश और कमलेश पर हमला कर दिया। विजय बुरी तरह घायल हो गया, अखिलेश के पेट में भाला लगने से उनकी हालत गंभीर हो गई, और कमलेश भी इस हमले में चोटिल हो गया। हम सब डर के मारे कुछ नहीं कर सके।” अस्पताल पहुंचाने की जद्दोजहद, रास्ते में ही हुई मौत
“हमने तुरंत तीनों को अस्पताल ले जाने की कोशिश की। लेकिन रास्ते में ही विजय ने दम तोड़ दिया। हम उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अखिलेश का इलाज बेतिया में जारी है और उनकी हालत नाजुक है। कमलेश को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। पूरी घटना ने गांव में अफरा-तफरी मचा दी थी।”
आरोपी फरार; पुलिस की छापेमारी जारी
घटना की सूचना मिलते ही बैरिया थाना पुलिस और एसडीपीओ रजनीश कांत प्रियदर्शी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल भाला बरामद किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वारदात के बाद आरोपी पिता और परिवार के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जमीन विवाद के इस मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles