Wednesday, July 1, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेतिया राज कार्यालय पहुंचीं आसमा जैन:परिसंपत्ति रिकॉर्ड की समीक्षा की, पुराने दस्तावेजों की स्कैनिंग जांची, अफसरों को पारदर्शी डिजिटाइजेशन के निर्देश


बिहार सरकार के राजस्व पार्षद की अपर सदस्या आसमा जैन ने बेतिया राज कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बेतिया राज की परिसंपत्तियों से जुड़े दस्तावेजों और रिकॉर्ड की विस्तृत समीक्षा की। बेतिया राज वर्तमान में कोर्ट ऑफ वार्ड्स के अधीन है। निरीक्षण के दौरान अपर सदस्या आसमा जैन ने कार्यालय में चल रहे दस्तावेजों के डिजिटाइजेशन और स्कैनिंग कार्य का जायजा लिया। उन्होंने स्कैनिंग रूम और रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण कर पुराने व महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। इस प्रक्रिया में दस्तावेजों को सुरक्षित रखने और उन्हें डिजिटल माध्यम में संरक्षित करने पर विशेष जोर दिया गया। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल भी मौजूद रहे
इस मौके पर पश्चिम चंपारण के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह और पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने अपर सदस्या को चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि बेतिया राज के दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। अपर सदस्या आसमा जैन ने निर्देश दिया कि दस्तावेजों की स्कैनिंग और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ की जाए। उन्होंने पुराने दस्तावेजों को ऐतिहासिक और प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण बताते हुए उनके सुरक्षित संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। डिजिटाइजेशन से इन दस्तावेजों को भविष्य के लिए संरक्षित किया जा सकेगा और आवश्यकता पड़ने पर आसानी से उपलब्ध कराया जा सकेगा। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय पर पूरे किए जाएंगे। बेतिया राज की परिसंपत्तियों और रिकॉर्ड को व्यवस्थित करने की दिशा में यह पहल काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles