Sunday, October 25, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बेहतर चिकित्सा सेवा देने वाले डॉक्टर सम्मानित:भागलपुर में हेल्थ इमिनेंस अवार्ड, प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद


भागलपुर में दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित हेल्थ इमिनेंस अवार्ड समारोह में भागलपुर समेत कई जिलों के वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। चिकित्सा के क्षेत्र में उनके योगदान और समाज के प्रति उनकी सेवाओं को देखते हुए उन्हें अवार्ड दिए गए। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और चिकित्सा जगत से जुड़ी प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भागलपुर जिले के प्रभारी डीएम राकेश कुमार और भागलपुर नगर निगम की महापौर डॉ. वसुंधरा लाल शामिल हुईं। इनके अलावा वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एसएन झा, डॉ. एचपी दूबे, डॉ. बिहारी लाल और डॉ. हेमशंकर शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में चिकित्सकों को उनके कार्यों और समाज के प्रति योगदान के लिए सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य चिकित्सा के क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने वाले डॉक्टरों के काम को पहचान देना और उनका उत्साह बढ़ाना था। बच्चियों की नृत्य प्रस्तुति ने कार्यक्रम में बांधा समां समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। शरण्या नृत्य कला से जुड़ी बच्ची ने नृत्य की प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भर दिया। आयोजन में सम्मान समारोह के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम को भी शामिल किया गया, जिससे उपस्थित अतिथियों को कला और संस्कृति की झलक देखने को मिली।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles