
सुपौल. समाहरणालय परिसर स्थित जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में सोमवार को नीलाम पत्र वादों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नीलाम पत्र पदाधिकारी सह अपर समाहर्त्ता (लोशिनि) विकास कुमार (बिप्रसे) ने की. इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया, सुपौल जिला के सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में विभिन्न शाखाओं में लंबित नीलाम पत्र वादों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई. प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, भीमपुर में 53, छातापुर में 03, जदिया में 01, मोतीपुर में 70, पिपरा में 14, राधानगर में 08 व सुपौल में 18 मामले लंबित है. इस प्रकार कुल लंबित मामलों की संख्या 167 पाई गई. अध्यक्ष द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि लंबित वादों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. साथ ही जिन मामलों में नोटिस जारी किए जा चुके हैं, उनकी शीघ्र तामिला कराकर आगे की प्रक्रिया में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया गया. बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि बैंक ऋण वसूली से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. ताकि लंबित मामलों का जल्द निपटारा हो सके.
The post बैंक ऋण वसूली मामलों पर सख्ती, 167 लंबित नीलाम पत्र वादों की गयी समीक्षा appeared first on Prabhat Khabar.

