भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक बक्सी डीपा कार्यालय में हुई। इस बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हुए पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि हाईकोर्ट में जो केस रोड परमिट को लेकर दर्ज है उसमें काउंटर एफिडेविट करना है कि सरकार को कहा जाएगा कि आप रोड परमिट नहीं दे रहे हैं तो फाइल लेना बंद करें जब तक की केस का फैसला नहीं हो जाता है और दूसरी ओर हेसल अनलोडिंग स्टेशन में प्रतिदिन आ रही परेशानियों को देखते हुए एसोसिएशन ने निर्णय लिया है कि हिंडाल्को और जिला प्रशासन के आला अधिकारियों को लिखित रूप से ज्ञापन सौंपा जाएगा कि हम लोगों का ट्रक सुचारू रूप से चले। इसकी व्यवस्था की जाए। हम लोगों को ट्रिप नहीं मिल रहा जिसके कारण हम लोग को नुकसान हो रहा है और हेसल की स्थिति में सुधार नहीं होने पर जोरदार आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा यह भी निर्णय लिया गया कि सभी माइंस में इस महीने एसोसिएशन की टीम के द्वारा दौरा किया जाएगा व आ रही परेशानियों का समाधान के प्रयास किया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से एसोसिएशन के अध्यक्ष कंवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, सचिव रहमान अंसारी, कोषाध्यक्ष अभय सिंह, उपाध्यक्ष अजमल कुरैशी, मोहम्मद इम्तियाज बबलू, मनीष सिंह, शंकर प्रजापति महेंद्र प्रसाद साहू, सहसचिव बरज सिंह, मनोज साहू, सुमित विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, अनूप कुमार भारती, संदेश कुमार प्रजापति, मीडिया प्रभारी राजेश शर्मा, प्रदीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य दीपक साहू, उमा चरण, मोती सिंह, संतोष साहू, बिट्टू विश्वकर्मा, पवन सिंह, अनिल उरांव, बंटू साहू, गजाधर महतो, मोहम्मद मजीद अंसारी, मोहम्मद गुड्डू, पूनम महतो सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।
बैठक में सुचारू रूप से ट्रकों के परिचालन को लेकर ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया