Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में कलाकारों ने आरडी बर्मन को दी स्वरमयी श्रद्धांजलि


सिटी रिपोर्टर | बोकारो फिल्म संगीत के महान संगीतकार राहुल देव बर्मन की जयंती पर रविवार देर शाम सेक्टर-12 में स्वरागिनी म्यूजिकल ग्रुप के बैनर तले संगीत संध्या का आयोजन कर उन्हें स्वरांजलि दी गई। कार्यक्रम का संयोजन रमण चौधरी और रागिनी सिन्हा अंबष्ठ ने किया। शुरुआत अरुण पाठक, रमण चौधरी, रंजू सिंह, सुनीता गुप्ता, रंजना सिन्हा, रिद्धिमा रिया, शिक्षक नीरज सिंह व पूर्णेंदु कुमार सिंह ने आरडी बर्मन की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर की। वक्ताओं ने कहा कि आरडी बर्मन प्रयोगधर्मी संगीतकार थे, जिन्होंने परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय कर भारतीय फिल्म संगीत को नई दिशा दी। कलाकारों ने उनके लोकप्रिय गीतों की सुमधुर प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अरुण पाठक, रमण चौधरी, सुनीता गुप्ता, रंजना सिन्हा, रिद्धिमा रिया और रंजू सिंह की प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली। कार्यक्रम में श्वेता प्रियदर्शिनी, किरण, प्रीति सिंह सहित अनेक संगीत प्रेमी उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles