Saturday, August 8, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बोकारो में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता को लेकर उप समितियों का किया गठन


झारखंड तीरंदाजी संघ के देखरेख में आयोजित होने वाली द्वितीय एनटीपीसी नेशनल आर्चरी प्रतियोगिता 2026 के सफल आयोजन की जिम्मेदारी बोकारो जिला तीरंदाजी संघ को सौंपी गई है। यह प्रतियोगिता 18 से 26 अगस्त तक मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम सेक्टर-4 में आयोजित होगी। प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए झारखंड तीरंदाजी संघ की ओर से विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया। इसमें पैट्रन के रूप में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा तथा आयोजन सचिव के रूप में पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो को दायित्व सौंपा गया है। गठित समितियों में सोमनाथ नायक, प्रकाश कुमार पापे, अनीता, मो. अजीम, बुधेश्वर मुर्मू, बंकिम सिंह, रजनीश कुमार, अशोक कुमार, मनोज कुमार (जेएए), पंकज महतो, अमित सिंह, केएन सिंह (जेएए), मनोज चौधरी, लोकेश चन्द्र डे, मोहन साहू, रवि शंकर, झानू हांसदा, भाग्यवती चानू, एंजेला सिंह, अजय सिंह, चंडी चटर्जी, राजेन्द्र गुईया, करण कर्मकार, पप्पू महतो, महेन्द्र करमाली, डी. साईस्वरी राव (जेएए), हरेन्द्र सिंह (जेएए), प्रकाश राम (जेएए), बीएस राव (जेएए), शिशिर महतो (जेएए), राहुल कुमार सिंह (जेएए), रोहित शर्मा, जितेन्द्र कुमार, शेखर शरदेन्दु, तथा बंकिम चन्द्र हेम्ब्रम को विभिन्न समितियों में जिम्मेदारियां दी गई हैं। सभी सदस्य सुरक्षा, चिकित्सा, परिवहन एवं आवासन, भोजन, वेन्यू व्यवस्था, ग्राउंड इक्विपमेंट, तकनीकी एवं स्कोरिंग, रिसेप्शन एवं पब्लिसिटी, डॉक्यूमेंटेशन एवं रिजल्ट, उद्घोषणा, मीडिया तथा पुरस्कार वितरण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का दायित्व संभालेंगे। बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष सह आयोजन सचिव डॉ. लंबोदर ने कहा कि राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी बोकारो के लिए गौरव की बात है। गठित सभी समितियां निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles