बोकारो इस वर्ष अगस्त में राष्ट्रीय तीरंदाजी का केंद्र बनने जा रहा है। भारतीय तीरंदाजी संघ (AAI) ने 2nd NTPC नेशनल रैंकिंग तीरंदाजी टूर्नामेंट की मेजबानी बोकारो जिला तीरंदाजी संघ को सौंपी है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 18 से 27 अगस्त तक मोहन कुमार मंगलम खेल स्टेडियम, बोकारो में आयोजित होगी। बोकारो जिला तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. लंबोदर महतो ने शुक्रवार को बताया कि इस आयोजन में देशभर से 700 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय तीरंदाज, ओलंपियन, राष्ट्रीय कोच तथा तकनीकी पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। उन्होंने इसे बोकारो और झारखंड के लिए गौरव का विषय बताया, जिससे शहर की खेल पहचान राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी। बोकारो में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी संघ की सचिव एंजेला सिंह ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की रिकर्व एवं कंपाउंड स्पर्धाएं होंगी। ओलंपिक पदक विजेता से लेकर युवा तीरंदाज तक एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इससे बोकारो में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी। आयोजन की तैयारियों को लेकर 26 जून को सर्किट हाउस में एक समीक्षा बैठक हुई। इसके बाद पदाधिकारियों ने मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम का निरीक्षण कर सुरक्षा, खेल मैदान, खिलाड़ियों के ठहरने, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भारतीय तीरंदाजी संघ के कार्यक्रम के अनुसार, इस प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय रैंकिंग स्पर्धाएं आयोजित होंगी। इसमें शीर्ष खिलाड़ियों को राष्ट्रीय रैंकिंग अंक मिलेंगे, जिनके आधार पर फाइनल राष्ट्रीय रैंकिंग प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा।
बोकारो में 18 अगस्त से राष्ट्रीय तीरंदाजी टूर्नामेंट:700 से अधिक ओलंपियन और शीर्ष तीरंदाज होंगे शामिल, 27 तक चलेगी प्रतियोगिता