भास्कर न्यूज|चैनपुर चैनपुर थाना क्षेत्र की 18 वर्षीया एक युवती ने गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीली दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। एक साथ भारी मात्रा में दवा खाने के कारण युवती की हालत बेहद गंभीर हो गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8 बजे युवती ने घर में रखी किसी पुरानी बीमारी की लगभग 15 गोलियां एक साथ निगल लीं। इसके कुछ ही देर बाद उसे तेज घबराहट, बेचैनी और उल्टी होने लगी। हालत तेजी से बिगड़ती देख परिजनों के होश उड़ गए। भास्कर न्यूज|गुमला पालकोट थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में बोलेरो की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल गुमला रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है। घायलों की पहचान धूमकुड़िया निवासी प्रवीण सिंह (24) तथा पोजांगा निवासी वीरेंद्र टुडू (22) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गुरुवार शाम पोजांगा से पालकोट की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पालकोट ढलान स्थित केसरी मोटर्स के समीप विपरीत दिशा से आ रही एक बोलेरो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बोलेरो को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि उक्त वाहन गुमला का है। बाद में वाहन को पालकोट थाना लाकर पुलिस के कब्जे में रखा गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रात में सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया।

