सिटी रिपोर्टर|रांची प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि के स्थानीय सेवा केंद्र, चौधरी बागान हरमू रोड में आध्यात्मिक समर कैंप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा सचिव रेखा राईका ने कहा कि बच्चों को स्कूली शिक्षा के साथ नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा भी जरूरी है। रौटैरियन प्रवीण राजगढ़िया ने कहा कि यह शिविर समय की आवश्यकता के अनुरूप है। यहां बच्चे व्यवहार, शालीनता और संस्कार सीख रहे हैं। दीप रंजन कुमार ने कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ अध्यात्म की ओर भी प्रेरित करना चाहिए। समाजसेवी वंदना मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में मिले संस्कार पूरे जीवन को बेहतर बनाते हैं। निर्मला बहन ने बताया कि राजयोग मेडिटेशन बच्चों में एकाग्रता और तनाव से बचाव में मदद करता है। ब्रह्माकुमारीज में खेलते बच्चे। रांची| अग्रवाल सभा महिला समिति की ओर से आयोजित 23वें समर कैंप का शुभारंभ शुक्रवार सुबह 7:45 बजे शिक्षा विशेषज्ञ व परामर्शदाता वीएसआर प्रसाद के हाथों हुआ। कैंप में कक्षा एक से 12 तक के 75 बच्चे भाग ले रहे हैं।

