रामगढ़ थाना क्षेत्र की घाटी में एक ट्रेलर का ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा हो गया। ट्रेलर ने पीछे से सात वाहनों को टक्कर मार दी, जिसमें पांच कार और दो मोटरसाइकिल शामिल हैं। हादसे में किसी के गंभीर रूप से हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। कई वाहनों को मामूली क्षति पहुंची है। टक्कर के बाद वाहनों के एक-दूसरे से टकराने के कारण मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया गया है कि कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। घायल स्वयं ही घटनास्थल से निकल गए थे। टक्कर मारने वाले ट्रेलर का नंबर NL 01 AD 7009 है, जिसमें लोहे के चक्के लदे हुए थे। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया। शुरुआत में एक लेन को बंद किया गया था, लेकिन अब दोनों लेन को यातायात के लिए खोल दिया गया है और वाहनों की आवाजाही सुचारु रूप से जारी है।
ब्रेक फेल होने से ट्रेलर ने 7 गाड़ियों को रौंदा:रामगढ़ घाटी में हुआ हादसा, कई वाहन क्षतिग्रस्त; कुछ लोग मामूली रूप से घायल