Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भंडरा थाना क्षेत्र के बैमारी गांव में चल रहे स्व. शिव प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन


भंडरा थाना क्षेत्र के बैमारी गांव में आयोजित स्व. शिव प्रसाद साहू मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ हुआ। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी, ग्रामीण, खिलाड़ी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि निशिथ जायसवाल व विशिष्ट अतिथि सीआरपीएफ डीआईजी रविंद्र भगत उपस्थित रहे। इसके अलावा किस्को प्रखंड के जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार व अमित वर्मा समेत कई गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। अतिथियों का आयोजन समिति की ओर से स्वागत किया गया। फाइनल मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मैदान के चारों ओर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और अपनी-अपनी पसंदीदा टीम का उत्साह बढ़ाते नजर आए। खिलाड़ियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ खेल का प्रदर्शन किया। मुकाबले के दौरान कई रोमांचक क्षण देखने को मिले। समापन के बाद अतिथियों ने विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। विजेता और उपविजेता टीम को खस्सी व शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ आगे बढ़ने और क्षेत्र का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles