Wednesday, September 9, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस का छापा:मोतिहारी में विद्या राज होटल पर कार्रवाई, 3 युवक-संचालक अरेस्ट; 4 नाबालिग रेस्क्यू, बिना ID कमरे


मोतिहारी में छतौनी थाना क्षेत्र के विद्या राज होटल में पुलिस ने छापेमारी कर कथित सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों और होटल संचालक राजीव कुमार को गिरफ्तार किया है। वहीं, होटल के कमरों से चार नाबालिग लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गुप्त सूचना पर एसपी ने बनाई विशेष टीम सदर डीएसपी वन दिलीप कुमार और सदर एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि पुलिस को होटल में गलत गतिविधियां संचालित होने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना मिलने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की। सदर डीएसपी के नेतृत्व में टीम ने विद्या राज होटल में छापेमारी की। कमरों की जांच में तीन युवक मिले छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल के अलग-अलग कमरों की तलाशी ली। इस दौरान तीन युवकों को हिरासत में लिया गया। साथ ही चार नाबालिग लड़कियों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने होटल संचालक राजीव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। बिना आईडी 1200 से 1500 में कमरे प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि होटल में कथित तौर पर बिना पहचान पत्र लिए ग्राहकों को कमरे उपलब्ध कराए जाते थे। आरोप है कि संचालक घंटे के हिसाब से 1200 से 1500 रुपये तक में कमरे देता था। पुलिस इस व्यवस्था और होटल में आने-जाने वाले लोगों की भी जांच कर रही है। होटल का रजिस्टर और दस्तावेज जब्त पुलिस ने होटल के रजिस्टर समेत अन्य जरूरी कागजात को अपने कब्जे में ले लिया है। इन दस्तावेजों के आधार पर होटल में आने वाले लोगों और संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। नाबालिगों को कैसे लाया गया, जांच पुलिस ने बरामद नाबालिग लड़कियों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, जांच का मुख्य फोकस यह पता लगाने पर है कि नाबालिग लड़कियों को होटल तक कौन लेकर आया और इस कथित रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस होटल के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई कर रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles