![]()
चंदनकियारी | चंदनकियारी प्रखंड में मां विपद तारिणी पूजा श्रद्धा, आस्था और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही आसपास के गांवों से सैकड़ों की संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर माता की पूजा-अर्चना की। पूजा का विधिवत आयोजन पंडित स्वपन कुमार बनर्जी द्वारा संपन्न कराया गया। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां विपद तारिणी से अपने परिवार की सुख-समृद्धि एवं संकटों से मुक्ति की कामना की। चंदनकियारी के अलावा प्रखंड के बरमसिया, कुसुमकियारी, कोड़िया, रामडीह, लाघला, रंगामटिया, सिमुलिया सहित कई अन्य गांवों में भी पूजा हुई।

