Saturday, May 9, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर मार डाला:गिरिडीह में नल हटाने को लेकर विवाद, बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग के सिर लगी गंभीर चोट


गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र स्थित चौधरीबांध गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बाद भतीजे ने अपने सगे चाचा पर लाठी और ईंट से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर लगे नल को हटाने को लेकर दो पक्षों के बीच बहस शुरू हुई थी। देखते ही देखते यह विवाद उग्र हो गया। मारपीट शुरू हो गई। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी दिनेश ठाकुर ने पहले अपने चचेरे भाई मुंशी ठाकुर पर हमला किया, जिससे वह घायल हो गए। बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर हमला मारपीट होते देख 65 वर्षीय भोला ठाकुर बीच-बचाव करने पहुंचे। लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। बताया जाता है कि आरोपी ने लाठी और ईंट से उनके सिर पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन अभिषेक कुमार ठाकुर ने बताया कि भोला ठाकुर लाठी के सहारे चलते थे। विवाद शांत कराने पहुंचे थे, लेकिन उन्हीं की लाठी से उन पर हमला कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूर्व विधायक ने की गिरफ्तारी की मांग घटना की सूचना मिलते ही बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर यह घटना हुई है। इधर, घटना की जानकारी मिलने पर पूर्व विधायक विनोद सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि भूमि विवाद के मामलों में समय रहते हस्तक्षेप जरूरी है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles