Monday, August 17, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भभुआ में युवक का शव मिला:परिजन बोले- गला दबाकर हत्या की गई, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, फॉरेंसिक जांच से खुलेगा मौत का राज


भभुआ थाना क्षेत्र के रतवार गांव में सोमवार को 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान रतवार निवासी महेंद्र यादव के पुत्र दिलीप कुमार यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, दिलीप सोमवार दोपहर घर से भैंस चराने के लिए निकला था। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा और भैंसें बिना चरवाहे के इधर-उधर घूमती मिलीं, तो उसके पिता महेंद्र यादव ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान रतवार से दक्षिण कुसडिहरा मार्ग पर योगेंद्र सिंह के चेंबर के पास एक पोखरे के किनारे दिलीप का शव पड़ा मिला। पोखरे के किनारे मिला शव शव मिलने की सूचना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही भभुआ पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों और भाकपा-माले नेता ने आरोप लगाया कि दिलीप को बंधक बनाकर गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी मौत के कारणों की पुष्टि नहीं की है। परिजनों ने प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, 10 लाख रुपये मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच से खुलेगा मौत का राज पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि युवक की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles