समस्तीपुर में बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा है कि आरा एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार को न्याय मिलेगा। भरत के परिवार को न्याय दिलाने के लिए ही मामले को लेकर न्यायिक आयोग का गठन किया गया है। रिटायर्ड जज की जांच कमेटी मामले की जांच कर रही है। डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी रविवार को समस्तीपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि अभी सरकार के कामकाज पर वैसे ही लोग हमलावर हैं, जिसने कभी सरकार का समर्थन नहीं किया था। जो शुरू से सरकार के कामकाज पर हमला किया करते थे। वो आज फिर से एक बार हमला कर रहे हैं। उनके पास और कोई काम काज नहीं है। गांवों के विकास का रोडमैप तैयार लोकतंत्र की बुनियाद को और अधिक मजबूत बनाने व ग्रामीण विकास की नई दिशा तय करने के उद्देश्य से रविवार को ग्राम पंचायत राज सिमरिया भिण्डी में पंचायत विकास दिवस का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में पंचायतों को आत्मनिर्भर, जवाबदेह और विकासोन्मुख बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला प्रभारी मंत्री दामोदर राउत, विधायक महेश्वर हजारी, ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। समारोह के दौरान “महिला हितैषी पंचायत” विषय पर आधारित प्रेरक वीडियो का प्रदर्शन किया गया। वीडियो के माध्यम से महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और पंचायतों में उनकी प्रभावी भूमिका का संदेश दिया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा। वहीं इस अवसर पर 28 जून से 2 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ भी प्रभारी मंत्री ने किया। दामोदर राउत ने 0 से 5 साल आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया और अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। प्रभारी मंत्री दामोदर राउत ने कहा कि राज्य सरकार पंचायतों को और अधिक सशक्त और संसाधन संपन्न बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, शिक्षा और जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलता पंचायतों की सक्रिय भूमिका पर निर्भर करती है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से जनता के विश्वास पर खरा उतरते हुए विकास कार्यों को नई गति देने का आह्वान किया।
भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, डिप्टी सीएम बोले- न्याय मिलेगा:विजय चौधरी ने कहा- रिटायर्ड जज मामले की जांच कर रहे