Friday, June 19, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भरत तिवारी के एनकाउंटर के साथ दफन हो गए कई राज, घर-परिवार का क्या है माहौल, जानिए पूरी रिपोर्ट

आरा (भोजपुर) से नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट
Bharat Tiwari Encounter : भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. जिले समेत पूरे बिहार में इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है. शाहपुर थाने इलाके के बिलौटी गांव में हुई इस घटना से आरा शहर में भी आक्रोश का माहौल है. भरत भूषण तिवारी की मौत के बाद हालात ऐसे हैं कि हर गली, हर चौक और हर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सिर्फ इस घटना की चर्चा हो रही है.

आरा से लगभग 25 किलोमीटर दूर और शाहपुर प्रखंड मुख्यालय से करीब ढाई किलोमीटर स्थित बिलौटी गांव इस घटना के बाद चर्चा के केंद्र में आ गया है. गांव में प्रवेश करते ही माहौल की उदासी और तनाव अपने आप महसूस होने लगता है. 18 जून को हुए कथित एनकाउंटर के बाद हालात अब भी तनावपूर्ण और भावनात्मक रूप से भारी बने हुए हैं. गांव में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ है, जिसे सिर्फ नेताओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों की गाड़ियों की आवाज तोड़ती नजर आ रही है. हर तरफ लोगों के चेहरों पर आक्रोश, दर्द और सवालों का बोझ साफ देखा जा सकता है.

एनकाउंटर ने उठाए बड़े सवाल, प्रशासन कटघरे में

सरकार अक्सर यह दावा करती है कि प्रशासन आम जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए काम करता है, लेकिन इस घटना ने इन्हीं दावों को कठघरे में खड़ा कर दिया है. बिलौटी एनकाउंटर के बाद प्रशासन और पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. लोग यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर परिस्थितियां इतनी क्यों बिगड़ीं कि मामला एनकाउंटर तक पहुंच गया.

ग्रामीणों और मृतक के परिजनों का आरोप है कि यह पूरी घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जबकि पुलिस इसे आत्मरक्षा में की गई कार्रवाई बता रही है.

राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज

इस घटना ने अब राजनीतिक रंग भी पकड़ लिया है. जिले के राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और नेताओं का आरा में लगातार आगमन बढ़ गया है. हर कोई इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने और पीड़ित परिवार से मिलने पहुंच रहा है.

घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया था, जहां लोगों ने इंसाफ की मांग करते हुए प्रशासन और पुलिस को घेर लिया था.

Bharat Tiwari Encounter से जुड़ीं सभी खबरे पढ़े

नेताओं का पहुंचना शुरू, परिवार से मुलाकात

भरत भूषण तिवारी के घर पर लगातार राजनीतिक और सामाजिक प्रतिनिधियों का आना-जाना बढ़ गया है. सांसद सुदामा प्रसाद ने मृतक की मां आशा देवी से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. वहीं जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने भी परिवार से मिलकर घटना पर संवेदना व्यक्त की.

हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि केवल संवेदना व्यक्त करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि इस मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच होनी चाहिए.

सबसे बड़ा सवाल, सच क्या है?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यही बना हुआ है कि क्या भरत भूषण तिवारी वास्तव में एक अपराधी था या फिर वह सिस्टम से नाराज एक आम व्यक्ति था. क्या पुलिस की कार्रवाई आत्मरक्षा में हुई या फिर यह एक संदिग्ध एनकाउंटर था, इस पर अभी तक स्पष्टता नहीं है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और घटनाक्रम को लेकर लोग लगातार सवाल उठा रहे हैं, जिससे यह मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है.

निष्पक्ष जांच की मांग तेज

ग्रामीणों, परिजनों और आम लोगों की ओर से इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग लगातार तेज हो रही है. लोगों का कहना है कि जब तक सच्चाई सामने नहीं आती, तब तक जनता का भरोसा बहाल नहीं हो सकता. बिलौटी एनकाउंटर अब सिर्फ एक पुलिस कार्रवाई नहीं, बल्कि एक बड़ा सामाजिक और राजनीतिक मुद्दा बन चुका है. आरा में शोक और आक्रोश दोनों साथ-साथ चल रहे हैं. आने वाले दिनों में यह मामला और तूल पकड़ सकता है, क्योंकि जनता अब जवाब चाहती है, केवल बयान नहीं.

Also Read : भोजपुर पुलिस पर पिस्टल तानने वाले युवक से मुठभेड़, दोनों पैरों में गोली लगने के बाद पहुंचा अस्पताल

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर के बाद भोजपुर में बवाल, परिवार ने क्या मांग की, अब तक क्या एक्शन हुआ

The post भरत तिवारी के एनकाउंटर के साथ दफन हो गए कई राज, घर-परिवार का क्या है माहौल, जानिए पूरी रिपोर्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles