Saturday, July 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भरनो के अमलिया में लगा नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर


भास्कर न्यूज|​गुमला विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल, गुमला जिला इकाई द्वारा आयोजित ”सेवा सप्ताह” कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को भरनो प्रखंड के अमलिया ग्राम में एक भव्य निशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और सुदूरवर्ती इलाकों में रहने वाले जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना था। ​कैंप में स्वास्थ्य विभाग की टीम के सहयोग से ग्रामीणों का व्यापक स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी बिरजनी महापात्र, सुचित कुमार, सुनीता कुमारी और हेल्थ वर्कर वसीम अकरम सहित डॉक्टरों की टीम ने विशेष रूप से महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के स्वास्थ्य की बारीकी से जांच की। ​शिविर के दौरान ग्रामीणों की बीपी (ब्लड प्रेशर) और शुगर (मधुमेह) जैसी बीमारियों की सघन जाँच की गई। इसके साथ ही, मौसमी और सामान्य बीमारियों से ग्रसित लोगों का परीक्षण कर उन्हें विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श दिया गया ।​ शिविर को सफल बनाने में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान जिला मंत्री मनीष बाबू और भरनो प्रखंड अध्यक्ष सुदामा केशरी ने व्यवस्था की कमान संभाली। इस अवसर पर आशीष केशरी, महाबीर सिंह, अभिषेक सिंह, गुलशन कुमार, रोशन कुमार, विराज मुंडा, अजीत सिंह, आशुतोष सिंह, विक्रम सिंह, सोनू सिंह, दिनेश सिंह, बादल सिंह, आकाश सिंह, विवेक सिंह एवं सुदेश महतो उपस्थित थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles