Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

भवानीपुर में ममता व शुभेंदु के बीच जुबानी जंग, मतदान के बाद बढ़ा सियासी ताप

भवानीपुर में ममता व शुभेंदु के बीच जुबानी जंग, मतदान के बाद बढ़ा सियासी ताप

Bengal Elections : कोलकाता. भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदान के दिन राजनीतिक माहौल उस समय गरमा गया, जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी एक ही इलाके में सक्रिय नजर आये. दोनों नेताओं के बीच सीधा आमना-सामना नहीं हुआ, लेकिन उनके बयान और आरोप-प्रत्यारोप ने माहौल को बेहद तीखा बना दिया.

चक्रबेड़िया में बढ़ी गतिविधि

चक्रबेड़िया के वार्ड नंबर 70 स्थित मतदान केंद्र के पास ममता बनर्जी उस समय पहुंचीं, जब उन्हें तृणमूल कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर डराने-धमकाने की शिकायत मिली. वह कुछ समय तक वहां बैठकर हालात पर नजर रखती रहीं. इसी दौरान शुभेंदु अधिकारी केंद्रीय बलों के साथ उसी इलाके में पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया.

शुभेंदु का तीखा हमला

शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अब हार का अंदेशा हो गया है. उन्होंने दावा किया कि भवानीपुर में उन्हें कम से कम 30 हजार वोटों से जीत मिलेगी. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद मुख्यमंत्री समर्थकों के साथ घूम रही हैं और माहौल को प्रभावित करने की कोशिश कर रही हैं.

ममता का पलटवार

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर केंद्रीय बलों, पुलिस पर्यवेक्षकों और चुनाव अधिकारियों के जरिये चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि तृणमूल कार्यकर्ताओं को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है और बाहरी लोगों को लाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है.

रात भर जाग कर हालात पर नजर

ममता बनर्जी ने दावा किया कि वह और अभिषेक बनर्जी पूरी रात जागकर हालात पर नजर रखते रहे. उन्होंने आरोप लगाया कि कई इलाकों में अत्याचार हुए हैं, लेकिन उनकी पार्टी लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी हालत में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से समझौता नहीं होने देगी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा का जवाब

भाजपा ने मुख्यमंत्री के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह उनकी हताशा का परिणाम है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और मतदान केंद्रों पर मुख्यमंत्री की सक्रियता इसी दबाव को दर्शाती है. बहरहाल, मतदान के दिन भवानीपुर में दोनों शीर्ष नेताओं की मौजूदगी और तीखी बयानबाजी ने इस सीट को राज्य की सबसे चर्चित और अहम मुकाबलों में शामिल कर दिया है.

Also Read: तृणमूल उम्मीदवार की बेटी पर सोशल मीडिया में अभद्र पोस्ट, साइबर थाने में शिकायत दर्ज

The post भवानीपुर में ममता व शुभेंदु के बीच जुबानी जंग, मतदान के बाद बढ़ा सियासी ताप appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles