Thursday, April 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

समस्तीपुर में महिला पर लोहे की रॉड से हमला:सिर फटा, 6 टांके लगे; भोज खाने के दौरान गांव में विवाद हुआ था


समस्तीपुर में भोज खाने के दौरान बैठने को लेकर हुए विवाद में युवक ने महिला के सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोटें आई हैं, 6 टांके लगे हैं। घायल की पहचान राम अवतार मुखिया की पत्नी सुकुमारी देवी(50) के तौर पर हुई है। रूप में हुई है। घटना शिवाजी नगर थाना क्षेत्र के बरियाही घाट ठेका डीह वार्ड-7 की है। परिवार के सदस्य शादी का सामान खरीदने गए थे घायल महिला के बेटे ललित मुखिया ने बताया कि 1 मई को मेरी चचेरी बहन की शादी होने वाली है। 29 अप्रैल की रात में ग्रामीणों और रिश्तेदारों के लिए भोज का आयोजन किया था। इस दौरान पड़ोस के कुछ लड़के नशे की हालत में भोज खाने पहुंचे और बैठने को लेकर विवाद करने लगे। समझाने पर सुबह देख लेने की धमकी देकर चले गए। सुबह परिवार के अन्य सदस्य शादी का सामान खरीदने बाजार गए हुए थे। इस बीच 5-6 लड़के घर पर पहुंचे। मेरी मां से झगड़ा करने लगा। विरोध करने लोहे की रॉड पर सिर पर मार दिया। शोर सुनकर सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने तुरंत इलाज के लिए शिवाजी नगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां तैनात डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सिर में लगे टांके सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में ऑन ड्यूटी डॉक्टर अमितेश रंजन श्रीवास्तव ने महिला का सर फटा हुआ है। कई टांके लगे हैं। सिटी स्कैन कराया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस को सूचना दे दी गई है। बयान के आधार पर की जाएगी कार्रवाई वहीं, नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली है। पुलिस पदाधिकारी हरी लाल यादव को घायल का बयान लेने के लिए भेजा गया है। बयान दर्ज होने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles