Sunday, June 7, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

भाई ने पिता की पावर ऑफ अटॉर्नी से जमीन हड़पी:फॉरबिसगंज में धोखाधड़ी का आरोप, मारपीट-धमकी का मुकदमा दर्ज


फॉरबिसगंज प्रखंड के फेना बेलाही वार्ड संख्या 13 निवासी गुरुदेव साह ने अपने बड़े भाई नंदलाल साह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। गुरुदेव का कहना है कि उनके भाई ने पिता की पावर ऑफ अटॉर्नी का दुरुपयोग कर उनकी पैतृक जमीन अपनी पत्नी गीता देवी के नाम अवैध रूप से रजिस्ट्री करा ली। इस संबंध में गुरुदेव साह ने व्यवहार न्यायालय अररिया में परिवार दायर कर अपने हिस्से की 07 डेसिमल 650 वर्गकड़ी जमीन हड़पने की शिकायत की है। 15 डेसिमल 250 वर्ग कड़ी जमीन का मामला मामले के अनुसार, अंचल फॉरबिसगंज, मौजा-फेना (144), सर्वे खाता-03, खेसरा-502, रकवा-61 डेसिमल जमीन गुरुदेव साह के दादा अक्षय लाल साहु के नाम दर्ज थी। दादा की मृत्यु के बाद उनके दो पुत्र बालेश्वर साह (गुरुदेव के पिता) और राम टहल साह हुए। बालेश्वर साह की मृत्यु के बाद उनके हिस्से की 15 डेसिमल 250 वर्ग कड़ी जमीन गुरुदेव साह और उनके भाई-बहनों की उत्तराधिकारी संपत्ति बन गई। गुरुदेव साह का आरोप है कि उन्हें 15 अप्रैल 2026 को पता चला कि उनके बड़े भाई नंदलाल साह ने पिता बालेश्वर साह से मुख्तारनामा (पावर ऑफ अटॉर्नी) लेकर अपनी पत्नी गीता देवी के नाम 37 डेसिमल 500 वर्ग कड़ी जमीन रजिस्ट्री करा दी है। यह रजिस्ट्री दलील संख्या 7240 के तहत 19 जुलाई 2010 को की गई थी। गुरुदेव साह ने दावा किया है कि इस दस्तावेज में फर्जी साक्षी जय श्री दास के हस्ताक्षर किए गए हैं। 15 अप्रैल को दिया था आवेदन इस मामले में साक्षी विनोद कुमार ने 15 अप्रैल 2026 को अंचल पदाधिकारी फॉरबिसगंज को एक आवेदन दिया था। जांच के दौरान राजस्व कर्मचारी ने पाया कि मुख्तारनामा में खाता, खेसरा और रकवा अंकित नहीं था। साथ ही, यह भी सामने आया कि हिस्से से अधिक जमीन अवैध रूप से हस्तांतरित की गई थी। छह जून 2026 को सुबह करीब 10:30 बजे गुरुदेव साह और विनोद कुमार जांच रिपोर्ट व अन्य दस्तावेज लेकर नंदलाल साह के भद्रेश्वर वार्ड-1, बथनाहा स्थित घर पहुंचे। आरोप है कि जैसे ही उन्होंने जमीन का ब्यौरा बताया, नंदलाल साह, गीता देवी, शंकर कुमार साह, विकास कुमार, राजाराम साह, विवेक कुमार, रिंकू कुमारी और नूतन कुमारी ने उन पर हमला कर दिया। उन्हें बंधक बनाने, गाली-गलौज करने, धक्का-मुक्की करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। झोपड़ी बना कर रहने पर मजबूर स्थानीय लोगों के जुटने पर दोनों किसी तरह जान बचाकर भाग निकले।यह घटना स्थानीय स्तर पर सनसनी फैलाए हुए है। जमीन हड़पने के कारण,सरकारी नहर की जमीन पर रहने पर मजबूर। गुरुदेव साह ने बताया कि इसके भाई नंद लाल साह,भाभी गीता देवी द्वारा इसके शेयर की जमीन हड़पे जाने के कारण वह भूमिहीन हो गया हैं और बिहार सरकार की नहर की जमीन पर झोपड़ी बना कर रहने पर मजबूर हो गया हैं।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles